
मेरठ। मेरठ में समाजवादी पार्टी में गुटबाजी सामने आयी है। पार्टी के जिला कार्यालय में उन्नाव पीड़िता को श्रद्धांजलि देने के दौरान पार्टी के दो पदाधिकारियों में हुई कहासुनी के बाद यह मामला इतना बढ़ा कि एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट पर साथियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मेडिकल थाने में तहरीर दी है।
सपा के पूर्व जिला सचिव निरंजन सिंह ने मेडिकल थाने में तहरीर दी है, जिसमें पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह पर अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट और गाली-गलौच का आरोप लगाया है। निरंजन सिंह का कहना है कि पार्टी कार्यालय पर उन्नाव पीड़िता को श्रद्धांजलि देने के दौरान चाय के पैसों को लेकर उनकी राजपाल सिंह से कहासुनी हुई थी। इसके बाद राजपाल सिंह यह कहकर चले गए कि मुझे एक सगाई समारोह में जाना है। कुछ देर बाद राजपाल सिंह, तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ वापस आए और साथियों के साथ मेरे साथ गाली-गलौच और मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि निरंजन सिंह के सारे आरोप निराधार हैं। मैं पार्टी कार्यालय पर शोक सभा के बाद सगाई में चला गया था और शाम को लौटा हूं। कुछ लोग पार्टी और उनके खिलाफ षडयंत्र रच रहे हैं।
उन्नाव में हुई रेप पीड़िता की मौत के मामले में पार्टी पर शोक सभा को लेकर भी गुटबाजी दिखाई पड़ी। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद और आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने की मांग की गई। शोक सभा में पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी, आदित्य चैधरी, सीमा प्रधान, मनोज चपराना समेत अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
09 Dec 2019 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
