21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रेलवे ने लागू किए नए नियम, 1 जनवरी 2023 से रेल यात्रियों को इनका रखना होगा ध्यान

नए साल 2023 से रेलवे ने रेल यात्रा के दौरान नियमों में बदलाव किया है। रेलवे के ये नियम रेल यात्रियों पर 1 जनवरी 2023 से लागू होंगे। रेल यात्रियों को 1 जनवरी 2023 से इन नियमों का पालन रेल यात्रा के दौरान करना होगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 26, 2022

रेलवे ने लागू किए नए नियम, 1 जनवरी 2023 से रेल यात्रियों को इनका रखना होगा ध्यान

1 जनवरी 2023 से रेलवे ने नियमों में किया बदलाव

रेलवे ने 1 जनवरी 2023 से अपने नए नियम लागू किए हैं, वहीं कुछ नियमों में बदलाव किया है। नए साल 2023 की पहली जनवरी से रेलवे में ये नियम लागू कर दिए जाएंगे। भारतीय रेलवे के इन बदले नियमों के बारे में जानना रेल यात्रियों के बहुत जरूरी है।

इन नियमों को नहीं जानने पर रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। रेलवे ने इन नियमों को रेल यात्रियों के हितों को ध्यान में रखकर जारी किया है।

यह भी पढ़ें : भाजपा के गढ़ में केंद्रीय मंत्री के खिलाफ नारेबाजी, पूर्व विधायक समर्थक और मंत्री में ठनी

सोने में TTE नहीं करेगा परेशान
नए साल में बदले नियमों के मुताबिक अब यात्रा के दौरान सोने में कोई परेशानी नहीं होगी। रात 10 बजे के बाद टीटीई रेल यात्रियों को परेशान नहीं करेगा। नियम के अनुसार रात 10 बजे के बाद टीटीई टिकट चेक नहीं करेंगे। रात 10 बजे के बाद यात्रा करने के दौरान रेल यात्री सामूहिक तौर पर बातचीत नहीं कर सकेंगे। वहीं रात के समय नाइट लाइट को छोड़कर सभी लाइटें भी बंद करनी होंगी।

यह भी पढ़ें : नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने पुष्प कमल दहल, कल शाम 4 बजे होगा शपथ ग्रहण

रात में तेज आवाज में गाना सुनने पर पाबंदी
रेल यात्रा के दौरान रात 10 बजे के बाद किसी रेल यात्री को भोजन नहीं परोसा जाएगा। हालांकि कैटरिंग सेवाएं जारी रहेंगी। बदले नियम के अनुसार रात 10 बजे के बाद बीच वाली सीट यानी मीडिल बर्थ रेल यात्री खोल सकते हैं। मीडिल बर्थ खोलने पर कोई आपत्ति नहीं उठाएगा। इसी के साथ रात के समय तेज आवाज में रेल यात्री गाना नहीं सुन सकते हैं। रेल यात्रा करने के दौरान फोन पर तेज आवाज में बात नहीं कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : चीन की तरह भारत को कोरोना के 'BF.7' वैरिएंट से गंभीर खतरा नहीं, एक्सपर्ट का दावा

बता दें कि रेलवे ये नियमों में बदलाव इसलिए किया है कि इन नियमों से संबंधित कई शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते रेलवे ने इन नियमों में बदलाव करते हुए कुछ और नए नियमों को जोड़ा है। रेलवे के ये नियम एक जनवरी 2023 से पूरी तरह से प्रभावी होंगे।