26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में वाहनों के टकराने के बाद जाटों-मुस्लिमों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों आेर से एक घंटे तक चली 70 राउंड गोलियां

रविवार की देर रात पहले लाठी-डंडे आैर हुआ पथराव, बाद में हुर्इ जमकर फायरिंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Nov 2018, 12:49 PM IST

meerut

मेरठ में वाहनों के टकराने के बाद जाटों-मुस्लिमों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों आेर से एक घंटे तक 70 राउंड गोलियां चली

मेरठ। मेरठ में जाटों-मुस्लिमों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मामला मामूली कहासुनी से शुरू हुआ और उसके बाद खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। घटनास्थल पर ही करीब 70 राउंड फायरिंग हुई। दोनों समुदाय ने एक दूसरे को देखने की धमकी दी है। गांव में कई थानों का फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटना थाना इंचौली के गांव बिसौला की है। जहां पर कार की साइड लगने जैसे मामूली विवाद के बाद गोलियां चलनी शुरू हुई और खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए। जाट और मुस्लिम समुदाय के लोगों की कहासुनी के बाद हाथापाई तक हो गई। गांव में जाट और मुस्लिम पक्ष के लोगों में तनाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ेंः शादी में पहुंचकर बदमाश करता रहा फायरिंग, मुठभेड़ के दौरान दीवान डंडा लेकर संभाले रहा कमान, फिर इस तरह कब्जे में आया शातिर

यह भी पढ़ेंः हाईकोर्ट के आदेश के बाद हो रहा ये अवैध काम कभी भी करा सकता है साम्प्रदायिक बवाल

पहले लाठी-डंडे चले, फिर हुआ पथराव

दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर घर से बाहर निकल आए और दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हुई जो करीब एक घंटे तक चलती रही। प्रत्यक्षदर्शिरूों के अनुसार करीब 70 राउंड हवाई फायरिंग हुई है। सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

दोनों पक्ष के लोग लगा रहे एक-दूसरे पर आरोप

इंचौली थाना क्षेत्र के बिसौला गांव निवासी हरिओम फोगाट अपने भाई ओमप्रकाश के साथ देरा रात कार से पहाड़पुर से आ रहा था। पहाड़पुर चौराहे के पास उसकी कार की टाटा मैजिक से हल्की सी टक्कर लग गई। टाटा मैजिक में उसी के गांव बिसौला के फुरकान व बाबर की है। उस समय दोनों टाटा मैजिक में सवार थे। दोनों गाड़ी वाले एक-दूसरे की गलती बता रहे थे। मामला दोनों पक्षों में गाली-गलौज तक पहुंच गया। और दोनों ने फोन कर अपने लोगों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद रात में जाट पक्ष और मुस्लिम पक्ष के लोग घरों से लाठी डंडे लेकर निकल पड़े। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के घरों में र्इंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इसी बीच दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। पथराव में दोनों पक्ष के करीब 10 लोग घायल हुए हैं। सांप्रदायिक तनाव की सूचना पर कार्यवाहक एसएसपी राजेश कुमार कई थानों के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स के पहुंचते ही गांव में दोनों ही पक्षों के लोग अपने घर चले गए। वहीं पुलिस ने घायलों को अपनी जीप में बैठाकर अस्पताल भेजा है। इंस्पेक्टर इंचौली प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि देर रात की घटना है अभी किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। पथराव में दस लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। जबकि हमने 5 लोगों को अस्पताल भेजा है। मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग