25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जाट इस वजह से नहीं देंगे भाजपा को वोट, 70 से 80 सीटों तक नुकसान करने का दावा, देखें वीडियो

जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने कहां भाजपा को हराना ही हमारा मकसद  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Apr 2019, 4:01 PM IST

meerut

जाट इस वजह से नहीं देंगे भाजपा को वोट, 70 से 80 सीटों तक नुकसान करने का दावा, देखें वीडियो

मेरठ। भाजपा की मुश्किलें आए दिन बढ़ती जा रही हैं।अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने भी मंगलवार को मेरठ में प्रेसवार्ता करके भाजपा पर जमकर हमला बोला। प्रेसवार्ता में अध्यक्ष यशपाल मलिक का कहना था कि प्रधानमंत्री मोदी ने 26 मार्च 2015 को कहा था कि जाटों को आरक्षण दिया जाएगा। अमित शाह ने भी 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान जाटों को आरक्षण देने की बात कही थी, लेकिन अब दोनों अपने वादे से मुकर गए हैं।

यह भी पढ़ेंः डिप्टी सीएम ने गठबंधन पर कहा- जेल जाने के डर से मोदी के खिलाफ सब इकट्ठा हो गए

मलिक ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा में जाटों और गैर जाटों को लड़ाया है, उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना ही हमारा मकसद रह गया है। आपको बता दें समिति के अध्यक्ष के अनुसार भाजपा ने जाटों के साथ दलितों और युवाओं को भी उत्पीड़न किया है अब समिति के लोग सब को साथ लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालेंगे उनका कहना था कि गठबंधन के प्रत्याशी को अपना समर्थन देंगे इसके साथ जो भी प्रत्याशी भाजपा को हराने में सक्षम होगा उसे हमारी समिति और लोग अपना समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि जाटों के इस विरोध से भाजपा को लगभग 70 से 80 लोकसभा सीटों पर नुकसान होगा।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: मायावती के इन दो खास सिपाहियों के बीच शुरू हुर्इ जुबानी जंग, वीडियो हो रहा वायरल

उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाटों के आरक्षण पर विचार कर कुछ न कुछ हल आवश्य निकालेंगे, लेकिन उन्होंने और केंद्र सरकार ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। उनका कहना था कि इस बार भाजपा से जाट विमुख हुआ है। जाटों ने मन बना लिया है कि अब भाजपा केा वोट नहीं करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जाटों के हित की बात नहीं करती। समिति के अध्यक्ष ने कहा कि जो भाजपा को हराएगा जाट गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देंगे।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग