26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संगीत सोम की फटकार के बाद पुलिस बैकफुट पर, कार की साइड लगने से जाट-मुस्लिम पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष, अब ये हुआ

मेरठ के गांव बिसौला में चार नवंबर की रात को हुआ था संघर्ष, 70 राउंड चली थी गोलियां      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 11 Nov 2018, 12:58 PM IST

meerut

संगीत सोम की फटकार के बाद पुलिस बैकफुट पर, कार की साइड लगने पर जाट-मुस्लिम पक्षों में हुआ था खूनी संघर्ष, अब ये हुआ

मेरठ। चार नवंबर की रात को मेरठ के गांव बिसौला में कार की साइड लगने के बाद जाट आैर मुस्लिम पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें लाठी-डंडे आैर पथराव के बाद 70 राउंड गोलियां चली थी। घटना के बाद पुलिस ने उल्टे पीड़ित पक्ष पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया था। भाजपा के सरधना विधायक संगीत सोम ने इस मामले में पुलिस अफसरों को कड़ी फटकार लगार्इ थी। अब उसका असर सामने आ गया है। पुलिस अफसर बैकफुट पर आ गए हैं। इंचौली थाना पुलिस ने तब पीड़ित जाट पक्ष के लोगों के खिलाफ ही गंभीर धाराआें में मुकदमा दर्ज कर लिया था। संगीत सोम ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए पुलिस को आड़े हाथों लिया था। अब पुलिस ने इस मामले में एफआर लगा दी है। जांच में सामने आया है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने ही बवाल काटते हुए फायरिंग की थी।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में वाहनों के टकराने के बाद जाटों-मुस्लिमों के बीच खूनी संघर्ष, दोनों आेर से एक घंटे तक चली 70 राउंड गोलियां

चार नवंबर की रात यह हुआ था

इंचौली थाना क्षेत्र के गांव बिसौला निवासी हरिआेम फौगाट चार नवंबर की रात को अपने भार्इ आेमप्रकाश के साथ कार से मवाना से पहाड़पुर के रास्ते आ रहे थे। पहाड़पुर चौराहे के पास कार की साइड टाटा मैजिक से लग गर्इ। टाटा मैजिक में गांव बिसौला के ही बाबर व फुरकान सवार थे। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। आरोप है कि गांव पहुंचने के बाद बाबर व फुरकान पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष के साथ मारपीट, तोड़फोड़ आैर फायरिंग की। यह फायरिंग 70 राउंड तक हुर्इ थी। इंचाैली पुलिस ने बाबर व फुरकान पक्ष की बात सुनते हुए पीड़ित जाट पक्ष के लोगों पर ही जान लेवा हमला समेत कर्इ गंभीर धाराआें में मामला दर्ज कर लिया था।

यह भी पढ़ेंः दीपावली से पहले एक परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से यूपी के इस शहर में मचा हड़ंकप, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित पक्ष ने जताया था आक्रोश

इस मामले में पीड़ित पक्ष ने आक्रोश जताया था। सरधना विधायक संगीत सोम ने इस मामले में हस्तक्षेप किया तो पुलिस का कहना था कि दोनों आेर से मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर सरधना विधायक ने पुलिस अफसरों पर कड़ी फटकार लगार्इ। इससे पुलिस अफसर बैकफुट पर आ गए। इंचौली थाना इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि जाट पक्ष के खिलाफ कोर्इ साक्ष्य नहीं मिलने पर केस खत्म कर दिया गया है, जबकि जाट पक्ष की आेर से आेमप्रकाश ने जो मुकदमा दर्ज कराया था, उसमे तीन लोग जेल भेजे जा चुके हैं आैर 15 आरोपी फरार चल रहे हैं। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस की विवेचना में जाट पक्ष द्वारा की गर्इ फायरिंग की बात गलत पायी गर्इ। इसलिए पुलिस ने इसमें एफआर लगा दी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग