18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Delhi-Meerut Expressway : दिल्ली से देहरादून मात्र दो घंटे में, एक्सप्रेस वे का मंत्री नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण

Delhi-Meerut Expressway : दिल्ली—मेरठ एक्सप्रेस वे का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकार्पण कर दिया। करीब 10 हजार 265 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ ये एक्सप्रेस वे देश के अन्य राष्ट्रीय मार्गों से कई मायनों में काफी अलग है। वर्ष 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का शिलान्यास किया था।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Dec 23, 2021

Delhi-Meerut Expressway : दिल्ली से देहरादून मात्र दो घंटे में, एक्सप्रेस वे का मंत्री नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण

Delhi-Meerut Expressway : दिल्ली से देहरादून मात्र दो घंटे में, एक्सप्रेस वे का मंत्री नितिन गडकरी ने किया लोकार्पण

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. Delhi-Meerut Expressway : आज केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मेरठवासियों से किया अपना वादा पूरा किया। हालांकि यह वादा वर्ष 2019 का किया गया था लेकिन इसको पूरा होने में कुछ समय और अधिक लग गया। नितिन गडकरी ने मेरठवासियों से वादा किया था कि वे 2019 में दिल्ली से मेरठ 45 मिनट में पहुंचेगे।

आज नितिन गडकरी इसी एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से चलकर मेरठ पहुंचे। लेकिन उन्होंने मेरठवासियों से किया अपना वादा पूरा जरूर किया। आज सुभारती विश्वविद्यालय में नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे के दूसरे और चौथे चरण का लोकार्पण किया। उनके साथ केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री और गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद हैं। नितिन गडकरी ने कहा कि मेरठ को दिल्ली से जोड़ने पर यहां का विकास होगा।

यह भी पढ़े : ट्रैफिक रुल्स तोड़ने वाले हो जाएं सावधान, अब दर्ज होगी FIR

10 हजार 265 करोड़ में बना एक्सप्रेस वे
पहले दिल्ली जाने में चार घंटे लगते थे। अब 45 मिनट लगते हैं। उन्होंने कहा कि इसे 14 लेन बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली से देहरादून दो घंटे में पहुंचा जा सकेगा। दिल्ली से कटरा छह घंटे और दिल्ली से श्रीनगर पहुंचने में आठ घंटे लगेंगे। उन्होंने देश के पहले ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडिंग सिस्टम (Automatic Number Plate Reading System) का लोकार्पण किया। इसे काशी टोल प्लाजा पर लगाया गया है। वहीं, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लगे इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (Intelligent Traffic Management System) का लोकार्पण भी किया।उन्होेंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब वे मेरठ आए हैं। वे जब पहली बार आए थे तो वेस्ट की हालत देख काफी दुखी हुए थे। लेकिन आज पूरा पश्चिमी उप्र चमक रहा है। उन्होंने कहा कि वे आने वाले दिनों में इसको और चमकाएंगे।


बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग