9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut News: मेरठ के कैलाश खेर की आवाज सुनाई देगी ‘1080-द लीगेसी ऑफ महावीर’ के गीतों में

Meerut News: मेरठ के हस्तिनापुर स्थित जैन तीर्थ जम्मू द्वीप और जैन धर्म की संस्कृति और इतिहास अब सिनेमा पर्दे पर दिखाया जाएगा। पश्चिम यूपी जैन तीर्थ का बड़ा केंद्र हैं। यहां पर जैन तीर्थ को लेकर अब अभिषेक मालू फिल्म बनाएंगे और इसमें मेरठ के कैलाश खेर गीतों को अपना सुर देंगे।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 09, 2023

meerut news

Meerut News: मेरठ के कैलाश खेर की आवाज सुनाई देगी ‘1080-द लीगेसी ऑफ महावीर’ के गीतों में

Meerut News: जैन धर्म की संस्कृति और इतिहास को अब सिनेमा के पर्दे पर उतारा जा रहा है। गाजियाबाद के जैन नगर में आए अभिषेक मालू ने बताया कि ‘1080-द लीगेसी ऑफ महावीर’ जैन धर्म के बारे में सिनेमा के माध्यम लोगों को जानकारी देगी। इसमें संगीत भी मेरठ में जन्मे कैलाश खेर ने दिया है, जहां जैनियों की तीर्थस्थल जम्बूदीप है। अभिषेक मालू फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने कहा कि जैन धर्म के बारे में अभी कोई खास फिल्म नहीं बनी है। यह सोचकर उन्होंने प.पू. खरतरगच्छाचार्य श्री जिन पीयूष सागर सूरिश्वर जी की प्रेरणा से इस फिल्म को बनाने का सोचा। उनका कहना है कि जैन धर्म में कई संत व महापुरुष ऐसे हैं, जो इतिहास के पन्नों में भुला दिए गए हैं। यह फिल्म उनको भी सबके सामने लाएगी।

अभिषेक ने कहा कि यह मूवी पश्चिम यूपी के लिए काफी अहम है, क्योंकि यहां जैनियों का तीर्थस्थल जम्बूदीप है। मेरठ में स्थित जम्बूदीप जैन धर्म की संस्कृति को बताता है। पश्चिम यूपी के कई जैन तीर्थ हैं जहां पर देश विदेश से जैन धर्म के लोग आते हैं। इनमें मुजफ्फरनगर का बृहलना तीर्थ, बड़ौत दिगंबर जैन तीर्थ और मेरठ दिल्ली हाइवे पर कई जैन तीर्थ स्थापित हैं।

उन्होंने कहा कि ‘1080-द लीगेसी ऑफ महावीर’ फिल्म जैन धर्म के इतिहास, उसकी संस्कृति और मूल्यों के बारे में लोगों को बताएगी। सिनमेा के रूप में जैन धर्म के बारे में लोगों को एक रोचक अंदाज में पेश किया जाएगा। दर्शक इसके जरिए जैन धर्म को बेहतर तरीके से समझेंगे। वैसे भी फिल्में समाज का आईना होती हैं और इनके जरिए जल्दी संदेश पहुंचता है।

यह भी पढ़ें : Ghosi By Election Result 2023: घोसी में दौड़ी साइकिल पश्चिम यूपी में बांटी मिठाई, रखे रहे भाजपाइयों के ढोल

उन्होंने बताया कि फिल्म का टीजर हाल ही में शिक्षक दिवस के दिन रिलीज किया है। 27 अक्टूबर को यह देश भर के सिनेमाघरों में दर्शकों को जैन धर्म के इतिहास और उसकी संस्कृति से रूबरू कराएगी। महावीर टॉकीज और श्री खरतरगच्छ सहस्त्राब्दी महोत्सव समिति की इस फिल्म के निर्माता अभिषेक मालू और प्रोजेक्ट डायरेक्टर विवेक सुधींद्र कुलश्रेष्ठ हैं। गीतों को आवाज दी है मशहूर गायक पद्मश्री कैलाश खेर, जावेद अली और दिव्य कुमार ने।