24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा 2018: जल, थल आैर नभ में होगी कांवड़ियों की एेसी कड़ी सुरक्षा

डीएम ने की अपील- अफवाह पर ध्यान न दें, अधिकारियों से करें पुष्टि  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 26 Jul 2018, 5:24 PM IST

meerut

कांवड़ यात्रा 2018: नभ, थल और जल में होगी कांवड़ियों की सुरक्षा

मेरठ। कांवड़ यात्रा की तैयारियों में मेरठ प्रशासन और पुलिस अधिकारी तेजी से जुटे हुए हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर रोजाना अधिकारी बैठकें कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय ने शिविर संचालकों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा का माहौल रहेगा।

यह भी पढ़ेंः पिछली बार सीएम याेगी ने कहा था- बिना डीजे आैर डमरू के कैसी कांवड़ यात्रा, इस बार अफसरों ने दिए ये निर्देश

हेलीकॅाप्टर, ड्रोन, 121 सीसीटीवी करेंगे निगरानी

एसएसपी ने बताया कि हेलीकॉप्टर, ड्रोन व 121 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि जनपद में वॉच टॉवर व अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की जाएगी। चिन्हित स्थानों पर पुलिस पिकेट कार्य करेंगी तथा पुलिस गस्ती करेंगी। उन्होंने बताया कि गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर प्राइवेट गोताखोरों को भी तैनात किया जाएगा। उनका एक कैम्प भी लगाया जाएगा। 20 पुलिस सिपाहियों की टोली साइकिल पर कांवड़ मार्ग पर गश्ती करेगी, दुर्घटना से बचाव हेतु कुछ-कुछ किमी की दूरी पर पुलिस तैनात रहेगी। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने चौधरी चरण सिंह के बृहस्पति भवन सभागार में आगामी श्रावण शिवरात्रि कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत शिविर संचालकों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा 2018: शिवभक्त लाठी आैर त्रिशूल अपने साथ ले जा सकेंगे, योगी सरकार के ये अफसर बता नहीं पाए

अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह

उन्होंने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा उसकी पुष्टि के लिए अधिकारियों से सम्पर्क करें। जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर संचालक शिविरों में अनुशासन, मर्यादा व मानकों का पूर्ण ध्यान रखते हुए शिविरों में फूहड़ता, अश्लीलता व त्रीव साउंड का उपयोग न होने दें।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा की वजह से दिल्ली-देहरादून नेशनल हाइवे इस तारीख से रहेगा पूरी तरह बंद

अतिरिक्त कांवड़, गंगाजल की होगी व्यवस्था

शिविरों में गंगाजल व अतिरिक्त कांवड़ की भी व्यवस्था रखें, ताकि किसी भी भोले को आवश्यकता पड़ने पर उसकी उपलब्धता आसानी से करायी जा सके। उन्होंने शिविर संचालकों से आहवान किया कि वह गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर अधिक से अधिक कांवड़ सेवा शिविर लगाए क्योंकि इस पर कांवड़ मार्ग पर पूर्व की अपेक्षा अधिक श्रद्धालु आएंगे।

हेलीकाॅप्टर से होगी पुष्पवर्षा

उन्होंने बताया कि शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा करायी जाएगी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन रामचन्द्र, सचिव एमडीए राजकुमार, पुलिस अधीक्षक नगर रणविजय सिंह, देहात राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर निशा अनंत, सरधना अमित भारतीय, नगर मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र कुमार सिंह, सीओ कैन्ट सतपाल सिंह, एसीएम राकेश कुमार सिंह सहित सम्बंधित विभागों के विभागीय अधिकारी, सीओ एवं शिविर संचालक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ेंः Good News: कांवड़ यात्रा के दौरान अगले साल से नहीं बंद होगा दिल्‍ली-देहरादून हाईवे, शासन करेगा यह इंतजाम

'मेरठ कांवड़ ऐप' 28 जुलाई से शुरू

जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत एक ऐप तैयार किया गया है, जो 28 जुलाई से चालू होगा, इसके माध्यम से शिवभक्तों को मेडिकल स्टोर, चिकित्सा कैंम्प व अस्पताल, पुलिस स्टेशन, सार्वजनिक शौचालय, ढाबे आदि की जानकारी मैप के माध्यम से मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस बार 42 किमी गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर सुरक्षा, प्रकाश एवं चिकित्सा की पूर्ण व्यवस्था रहेगी तथा पर्याप्त मात्रा में एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग