24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांवड़ यात्रा 2018: शिवभक्त लाठी आैर त्रिशूल अपने साथ ले जा सकेंगे, योगी सरकार के ये अफसर बता नहीं पाए

अगले साल कांवड़ यात्रा पटरी मार्ग से होकर गुजरेगी, हाइवे से नहीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Jul 2018, 10:16 PM IST

meerut

कांवड़ यात्रा 2018: शिवभक्त लाठी आैर त्रिशूल अपने साथ ले जा सकेंगे या नहीं, योगी सरकार के ये अफसर बता नहीं पाए

मेरठ।मेरठ मे शुक्रवार को कांवड़ यात्रा की समीक्षा के लिए मेरठ पहुंचे प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी ने अधिकारियों को हर हाल में कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमुख सचिव (गृह) ने दावा किया कि अगले वर्ष कांवड़ यात्रा कांवड़ पटरी मार्ग से ही होगी, जिससे हाइवे प्रभावित न हो। मेरठ पहुंचे प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर कमिश्नरी सभागार में मंडल के सभी जिलों के विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम, एडीजी प्रशांत कुमार, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी राजेश कुमार पांडे और अन्य जिलाें के पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने बताया कि सभी जिलाें के अधिकारियों को अगले वर्ष तक कांवड़ पटरी मार्ग पूरी तरह दुरुस्त किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान नेशनल हाइवे बंद न हो।

यह भी पढ़ेंः पिछली बार सीएम याेगी ने कहा था- बिना डीजे आैर डमरू के कैसी कांवड़ यात्रा, इस बार अफसरों ने दिए ये निर्देश

कांवड़ियों की संख्या इस बार बढ़ेगी

डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि इस बार की कांवड़ यात्रा में महिला व अन्य कांवड़ियो की संख्या 15 से 20 प्रतिशत बढ़ने की संभावना है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा को उल्लास के पर्व के रूप में मनाएं।

यह भी पढ़ेंः हाईटेक कावंड़ यात्राः पहली बार इस साॅफ्टवेयर के जरिए रखी जाएगी नजर, जानिए इसकी क्या है खासियत

इन सवालों पर कन्नी काट गए

इस बार की कांवड़ यात्रा में लाठी-डंडे, त्रिशूल और डीजे की अनुमति को लेकर किए गए सवाल पर दोनों अधिकारी कन्नी काट गए। जब मीडिया ने सवाल उठाया कि आईएएस और आईपीएस लाॅबी के अधिकारियों के बीच चल रही रार के दौरान दोनों लाॅबी के अधिकारी किस प्रकार एक-दूसरे से सामंजस्य बिठाकर कांवड़ यात्रा संपन्न करा पाएंगे? तो दोनों अधिकारी पत्रकार वार्ता अधूरी छोड़कर चले गए।

यह भी पढ़ेंः Breaking: कांवड़ यात्रा होगी प्लास्टिक फ्री, इस बार इतने बढ़ जाएंगे शिवभक्त, शासन ने इसे ध्यान में रखकर शुरू की तैयारी

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग