
हिंदू सर्वजातीय महापंचायत को खापों का समर्थन, पुलिस प्रशासन अलर्ट
Hindu Sarvajati Mahapanchayat Nuh: नूंह हिंसा के विरोध में आज हिंदू सर्वजातीय महापंचायत बुलाई गई है। नूंह हिंसा के विरोध में आज पलवल में हो इस हिंदू सर्वजातीय महापंचायत में हरियाणा और पश्चिम यूपी के अलावा एनसीआर से भी भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। नूंह हिंसा के विरोध में आज पलवल में हो रही सर्वजातीय महापंचायत में भारी संख्या में पश्चिम यूपी के जिलों से लोग गए हैं। हिंदू सर्वजातीय महापंचायत को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हिंदू सर्वजातीय महापंचायत की हर गतिविधियों पर खुफिया तंत्र भी नजर रखे हुए है। वहीं भड़काऊ भाषण और बयानबाजों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। हिंदू सर्वजातीय महापंचायत आज रविवार को हो रही है।
आज पलवल में हो हो रही हिंदू सर्वजातीय महापंचायत में विभिन्न जिलों के साथ यूपी, एनसीआर और राजस्थान से भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पश्चिम यूपी के गांव-गांव में कुछ लोगों द्वारा चिट्ठी देकर महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया गया है। पिछले कई दिन से महापंचायत का आह्वान सोशल मीडिया पर किया जा रहा है। महापंचायत आयोजकों का कहना है कि महापंचायत में कोई भड़काऊ बयानबाजी नहीं की जाएगी और यह पूरी तरह से शांतिपूर्वक और इलाके में अमन शांति बनाए रखने के लिए बुलाई गई है।
वहीं हिंदू सर्वजातीय महापंचायत को खापों ने भी समर्थन दिया है। सर्वखाप महामंत्री चौधरी सुभाष बालियान ने बताया कि नूंह में जो कुछ हुआ बहुत ही गलत हुआ है। हिंदुओं को अब जातियों से ऊपर उठकर धर्म के बारे में और समाज के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और समाज को अच्छी दिशा देने वाली हर महापंचायत को हमारा समर्थन है। उन्होंने कहा आज नौजवान नशे के दलदल में है। नौजवानों को सही राह दिखाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए।
पुलिस अलर्ट
हिंदू महापंचायत को लेकर पुलिस पूरी अलर्ट पर है और उन्होंने इसमें भड़काऊ बयान देने वालों पर नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया है। महापंचायत में जो वक्ता भाषण देगा उसको खुफिया तंत्र की तरफ से रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके अलावा प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा। इतना ही नहीं पलवल प्रशासन को इस पर पूरी नजर बनाए रखने के लिए आदेश दिए गए हैं।
Published on:
13 Aug 2023 09:37 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
