
Weather Update News : तेज धूप से बढ़ रहा तापमान,ठंडी हवाएं कर रही परेशान,फिर बदलेंगे मौसम के हालात
weather update News मेरठ और दिल्ली एनसीआर के अलावा आसपास के जिलों में तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इस समय अधिकतम तापमान 25—26 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी इस समय 8—9 डिग्री के बीच है। हालांकि ठंडी हवाओं के चलते लोगों को परेशानी भी हो रही है। हवाओं से उड़ रही धूल सड़क पर चलने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर रही है। आज सोमवार को सुबह के समय मौसम हल्का ठंडा रहा। आज शाम को भी ठंड होने की उम्मीद है। हवाओं का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम में इनदिनों तेजी से परिवर्तन हो रहा है। ऐसे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है।
मौसम विभाग के अनुसार इस समय जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश एवं अन्य पहाड़ी राज्यों में हिमपात होने की संभावना जताई जा रही है। इसके चलते तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की जाएगी। फिलहाल अधिकतम तापमान इस समय सामान्य से ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तेज हवाएं चलेगी और हल्की ठंड रहेगी। 22 फरवरी से मौसम में परिवर्तन की संभावना व्यक्त की जा रही है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के आसार, निचले क्षेत्रों में होगी बारिश।
मेरठ में हवा के चलने से अधिकतम तापमान रविवार को हल्का सा गिरा। रात में हालांकि लोगों ने कंपकंपी महसूस की। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक तेज हवाओं के चलते रहने की बात कही है। जिससे दिन में ठंड महसूस होगी। 22 और 23 फरवरी को मौसम में बदलाव होगा। बादल छाए रहेंगे। हालांकि इन दिन बारिश की संभावना बहुत ही कम है। मौसम ने तेजी से करवट ली है। महीने के शुरूआती सप्ताह में जहां ठंड का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे सप्ताह तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली। तेज धूप के चलते लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़े। शाम होने के बाद भी ठंड की चादर ओझल होती नजर आ रही है।
Published on:
21 Feb 2022 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
