scriptमहिला ने सहेली के अपने देवर से बनवाए शारीरिक संबंध, खुद बैठकर बनाया MMS | lady put allegations of rape and mms on lady friend and her dewar | Patrika News

महिला ने सहेली के अपने देवर से बनवाए शारीरिक संबंध, खुद बैठकर बनाया MMS

locationमेरठPublished: Jan 16, 2021 10:20:41 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
– दोस्ती की आड में महिला के साथ दुष्कर्म कराने का आरोप
– पीड़िता पहुंची एसपी के पास, रोते हुए बताई आपबीती

demo.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। दोस्ती की आड में एक महिला ने अपनी ही सहेली को अपने देवर के सामने धोखे से परोस दिया। देवर वक्त की मारी युवती को शादी का झांसा देकर उसके जिस्म से खेलता रहा। इतना ही नहीं, सहेली का देवर उसकी आबरू रौंदता रहा और सहेली एमएमएस बनाती रही। जब पीड़िता ने शादी के लिए सहेली के देवर पर जोर डाला तो सहेली ने एमएमएस वायरल कर पीडिता को बदनाम करने की धमकी दे डाली। जिसके बाद परेशान महिला एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के सामने रो-रोकर अपनी बात कही। शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम रामअर्ज ने मामले में तुरंत कार्रवाई करने के थाना पुलिस को निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ेंं: यूपी पुलिस की गोली का शिकार बना ‘योगी’, इस काम के लिए जा रहा था हरियाणा

दरअसल, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने एसपी क्राइम को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति से विवाद हो गया था। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान उसने अपनी सहेली से बातचीत की तो सहेली ने अपने देवर से दोस्ती करा दी। बताया गया कि एक साल पहले दोनों के बीच बातचीत हुई थी। इसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुला लिया। आरोप है कि युवक ने महिला को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहीं पर सहेली ने अश्लील एमएमएस और वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया।
यह भी देखें: सीसीटीवी में चोरी करती कैद हुई दो महिलाएं

आरोप है कि विरोध करने पर उसने जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने कई बार शादी का झांसा दिया था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया था। पीड़ित महिला ने परतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसएसपी कार्यालय में शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम राम अर्ज ने पीड़िता की पूरी बात सुनी। इस दौरान पीड़ित महिला रोते हुए बोली पुलिस ने शिकायत भी दर्ज नहीं की। एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है। एसपी क्राइम राम अर्ज का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो