24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rest in Peace Lata Mangeshkar : लता मंगेशकर ने इस मेरठी के सामने खोला था पैर में सोने की पायजेब पहनने का राज

Rest in Peace Lata Mangeshkar आज स्वर सम्राज्ञी इस दुनिया से अलविदा हो चुकी हैं। लता के जाने के बाद पूरी दुनिया गमगीन माहौल में हैं। वहीं मेरठ में भी एक ऐसे शख्स हैंं जो कि लता मंगेशकर के इस दुनिया से जाने के बाद से काफी आहत हैं। उनका नाम है ज्ञान दीक्षित। जो कि बालीवुड के एक प्रसिद्ध फोटोग्राफर हैं।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Feb 06, 2022

Rest in Peace Lata Mangeshkar : जब लता मंगेशकर ने मेरठ के इस शख्स के सामने खोला था अपनी सोने की पायजेब का राज

Rest in Peace Lata Mangeshkar : जब लता मंगेशकर ने मेरठ के इस शख्स के सामने खोला था अपनी सोने की पायजेब का राज

Rest in Peace Lata Mangeshkar कोरोना संक्रमण ने देश से एक और कलाकार को छीन लिया। वैसे ये कलाकार से भी ऊपर की हस्ती थीं। इनका नाम है तला मंगेशकर। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली और जीवन की एक कभी न खत्म होने वाली यात्रा पर निकल गई। स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के देहावसान का समाचार जैसे ही मीडिया द्वारा देश की जनता को लगा माहौल गमगीन होता चला गया। मुंबई से लेकर देश के कोने—कोने में इस स्वर सम्राज्ञी के निधन से लोग शोक में डूबे हुए हैं। मेरठ में भी लता मंगेशकर के निधन का समाचार लोगों को मिला तो शोक की लहर फैल गई।

मेरठ के रहने वाले और करीब तीन दशक तक मुंबई की फिल्मों वरिष्ठ फोटोग्राफर की भूमिका निभाने वाले ज्ञान दीक्षित ने लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ये संगीत की दुनिया और देश के साथ ही दुनिया के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति हैं। उन्होंने लता जी के साथ अपने संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि वे लता जी से पहली बार मुबई के महबूब स्टूडियों में मिले थे। उसके बार अक्सर उनसे मिलना होता रहता था। ज्ञान दीक्षित बताते हैं कि लता मंगेशकर हमेशा सोने की मोटी पायजेब पहना करती थी। ज्ञान दीक्षित ने बताया कि महिलाएं अक्सर पैरों में चांदी की पायजेब पहनती हैं। उन्होंने जब लता जी के पैर में सोने की पायजेब देखी तो उनमें उत्सुकता जागी कि इसके बाद में पूछा जाए। लेकिन हिम्मत नहीं पड़ती थी।

यह भी पढ़े : Rest in Peace Lata Didi : लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा पूरा देश पीएम मोदी से लेकर साउथ एक्टर चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

ज्ञान दीक्षित ने बताया कि एक दिन उन्होंने हिम्मत करके लता मंगेशकर से यह पूछ ही लिया कि 'दीदी आप हमेशा सोने की पायजेब ही क्यों पहनती हैं। जबकि पायजेब तो चांदी की होती है। इस पर लता ने मुस्कुरा कर उत्तर दिया कि उन्हें सोना सूट करता है इसलिए वे सोने की पायजेब पहनती हैं। चांदी की पायजेब पहनने के लिए ज्योतिष ने मना किया हुआ है। इस कारण से वे चांदी की पायजेब नहीं पहनती। ज्ञान दीक्षित ने बताया कि उनकी सोने की पायजेब काफी मोटी थी और वे हमेशा ही उसको पहनकर रिकार्डिग के लिए आया करती थी।