27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रों से लेकर पुलिस तक ले रही आनलाइन कानून जानकारी, वकील भी करते हैं तैयारी

इन दिनों आनलाइन कानून की जानकारी लेने का चलन बढ़ा है। कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र जानकारी के लिए, जबकि पुलिस बड़े मामलों में मदद के लिए यूट्यूब् देख रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 20 Feb 2023, 7:04 PM IST

छात्रों से लेकर पुलिस तक ले रही आनलाइन कानून जानकारी, वकील भी करते हैं तैयारी

छात्रों से लेकर पुलिस तक ले रही आनलाइन कानून जानकारी, वकील भी करते हैं तैयारी

कानून के छात्र और एडवोकेट इन दिनों यू टयूब के माध्यम से कानून की बारीकियां सीख रहे हैं। यू टयूब पर कानून की जानकारी देने वाले हजारों वीडियो हैं। लेकिन पुसि और छात्र सबसे अधिक एमजे सर की इंस्टाग्राम रिल्स और यूट्यूब शॉर्ट्स देख रहे हैं।


यह भी पढ़ें : मेरठ पुलिस लाइन में पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का एसएसपी ने किया उद्धाटन

24 घंटे लॉ की क्लास पढ़ाने से आए चर्चा में
मेरठ के एक बड़े पुलिस अधिकारी के मुताबिक एमजे सर की किताब द इंडियन पीनल कोड कई मामलों में मदद करती है। उन्होंने बताया कि एमजे चौबीस घंटे लॉ पढ़ाने को लेकर चर्चा में रहे थे। यह जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली थी।

उसके बाद उन्होंने एमजे सर के इंस्टाग्राम रिल्स और यूट्यूब शॉर्ट्स देखे। जिससे काफी मदद मिली। तीस से चालीस सेकंड के भीतर ही बड़े से बड़े क़ानूनी मामलों में इनके वीडियो के माध्यम से काफी मदद मिलती है।


यह भी पढ़ें : मेरठ में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, मौके से तमंचा बरामद

मेरठ कालेज के लॉ विभाग के प्रोफेसर डा. एस के शर्मा ने बताया कि दिल्ली विवि से लेकर बीएचयू तक के छात्र और एनएलआईयू तक के प्रोफेसर्स इन वीडियो को देखकर जानकारी प्राप्त करते हैं।


उन्होंने बताया कि मन मोहन जोशी एमजे सर के के नाम से जाने जाते हैं। एमजे की 20 से अधिक कानूनी किताबें लाखों लॉ के छात्रों और न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए मददगार साबित हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग