27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, मौके से तमंचा बरामद

मेरठ में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को युवती के घर पर अंजाम दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 19 Feb 2023, 6:19 PM IST

मेरठ में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या, मौके से तमंचा बरामद

युवती की हत्या के बाद विलाप करतीं घर की महिलाएं।

मेरठ में प्रेमी युगल की गोली मारकर हत्या का दी गई। घटना थाना क्षेत्र के गांव पेपला की है। प्रेमी-युगल गोली लगी हालत में लड़की के घर कमरे में मिले।

प्रेमी युवक की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। जबकि युवती गोली लगने से घायल हो गई। उसे गंभीर हालात में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें : ईस्टर्न पेरिफरल एक्सप्रेस वे पर कोहरे में भिड़े वाहन, दो की मौत 15 छात्राएं घायल

पुलिस को घटनास्थल से एक तमंचा बरामद हुआ है। युवक के सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक युवक का नाम शुभम पुत्र देवेंद्र है। जबकि लड़की का नाम साक्षी पुत्री नागेश है।

बताया जाता है कि दोनों ही एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों ने इसके लिए इंकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें : मेरठ कैैंट बोर्ड का चुनाव 30 अप्रैल 2023 को होगा, रक्षा मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसएसपी पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते की गई है। हत्या किसने की और इसका उद्देश्य क्या था।

यह भी पढ़ें : मेरठ पुलिस की हिरासत से फरार हुए दो बदमाश, अधिकारियों में हड़कंप

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। वहीं परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग