
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त बस।
कोहरे के कारण आज हाइवे से लेकर एक्सप्रेस पर कई जगह हादसे हुए। जिसमें दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दर्जन भर वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई।
हादसे में 15 छात्राएं घायल हो गई हैं। घायलों का बागपत सीएचसी में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से चार घायलों हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : 43 साल में सबसे अधिक गर्म रहा 18 फरवरी का दिन, आज तापमान 30 डिग्री के पार जाने के आसार
एक इंस्टिट्यूट की प्रधानाचार्या विमला ने बताया कि रविवार सुबह छात्र-छात्राओं के साथ बस में दिल्ली इंडिया गेट पर होने वाली मैराथन दौड़ में शामिल होने जा रहे थे।
इसी बीच पाली गांव के पास ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें उनकी स्कूल बस टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस ने दो बाइकों में टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें : Gold rate today: सोना-चांदी के कम हुए दाम, जानिए आज यूपी में क्या है भाव
बताया गया कि हादसे में कई लोग घायल हो गए और एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर शामली के रहने वाले श्रवण ने बताया कि वह अपने साथी अमित पुत्र रामपाल के साथ ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से शामली वापस लौट रहे थे।
मविकलां टोल के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। जिसमें अमित की मौत हो गई। मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के चलते डीसीएम ने स्कूटी टक्कर मार दी।
हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। महिला मजदूर की पैर की हड्डी टूट गई। उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
Published on:
19 Feb 2023, 10:42 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.