मेरठ

टीचर के इश्क में डूबे युवक ने की पत्नी-बेटी की हत्या, पूछताछ में उगला सच

मेरठ में एक युवक ने टीचर के इश्क में आकर पत्नी और दो साल की बेटी की हत्या का दी। हत्या को हादसा का रूप देकर आरोपी पुलिस को टहलाता रहा।

2 min read
Mar 18, 2023
मृतका ज्योति और दो साल की भाव्य। (फाइल फोटो)

टीचर से आशिकी के चलते युवक ने अपनी पत्नी और दो साल की बेटी को मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद आरोपी ने दो जगह शव फेंके। पुलिस तीन दिन से पूरे मामले में उलझी थी।

आखिरकार पूरी गुत्थी को सुलझा लिया गया। हत्यारोपी आशीष सांगवान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने हत्या कर दो जगहों पर शव को फेंककर ठिकाने लगाने की कोशिश की।

20 किमी दूर हिंडन में फेंकी पत्नी की लाश
आशीष ने बेटी की लाश गंगनहर में ठिकाने लगाई। उसके बाद उसने पत्नी की लाश 20 किमी दूर हिंडन नदी में फेंकी।

दोनों की लाश ठिकाने लगाने के बाद आरोपी ने कहा कि नहर में फिसलने से गई पत्नी और बेटी की जान। पुलिस ने रोहटा गांव का आशीष सांगवान गिरफ्तार कर पूरा मामला खोल दिया।

प्रेमिका से करना चाहता था शादी
प्रेमिका से शादी रचाने के लिए आरोपी पति आशीष ने पत्नी ज्योति और दो साल की बेटी भव्या की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंका था।

पुलिस ने रात नामजद पति आशीष को हिरासत में ले लिया। उससे गहनता से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और वारदात कबूल कर ली। उसने ज्योति के सिर में डंडा मारा और भव्या की गला दबाकर हत्या की।

वारदात कुबूलने के बाद पति को गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह का कहना कि मां-बेटी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या के संकेत मिले थे।

Published on:
18 Mar 2023 11:07 am
Also Read
View All

अगली खबर