20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में चौथी टनल का ब्रेकथ्रू

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में चौथी टनल का सफल ब्रेकथ्रू हुआ। टनल का निर्माण सुदर्शन मशीन कर रही है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 18, 2023

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर मेरठ में चौथी टनल का ब्रेकथ्रू

गांधीबाग से बेगमपुल स्टेशन के बीच लगभग 750 मीटर लंबी टनल

गांधीबाग से बेगमपुल स्टेशन के बीच लगभग 750 मीटर लंबी टनल का सफलतापूर्वक निर्माण पूरा कर लिया और बेगमपुल स्टेशन में बनाई गयी टनल रिट्रीविंग शाफ्ट से ब्रेकथ्रू किया।


यह भी पढ़ें : मेरठ सहित देश की 62 छावनी परिषद के चुनाव स्थगित, दावेदारों की मेहनत बेकार

गांधीबाग से बेगमपुल के बीच यह समानांतर टनल है, जिसका निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। सुदर्शन 8.3 ने ही पिछले वर्ष अक्टूबर में गांधीबाग से बेगमपुल के बीच पहली टनल के निर्माण का कार्य पूरा किया था।

उल्लेखनीय है कि आरआरटीएस के भूमिगत कॉरिडोर में ट्रेनों की आवाजाही के लिए दो समानांतर टनल निर्मित की जाती हैं। गांधी बाग से बेगमपुल तक की इस समानांतर टनल का निर्माण पूर्ण होने पर इस सेक्शन के टनल का हिस्सा पूरी तरह निर्मित हो चुका है।

यह भी पढ़ें : शहरों में बारिश से बदला मौसम, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, देखें वीडियो


मेरठ में आरआरटीएस कॉरिडोर की यह चौथी टनल है, जिसका सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू हुआ है। इससे पहले भैंसाली से मेरठ सेंट्रल स्टेशन के बीच का भूमिगत हिस्सा भी पूर्ण रूप से निर्मित हो चुका है, जहां समानांतर टनलों का निर्माण सुदर्शन 8.1 और 8.2 द्वारा पूरा किया गया है।


दो भूमिगत सेक्शन (4 टनल) का निर्माण पूर्ण होने के बाद अब मेरठ के तीसरे और आखिरी भूमिगत सेक्शन की दोनों समानांतर टनल का निर्माण काम तेजी पकड़ रहा है। भैंसाली से बेगमपुल के बीच 1-1 किलोमीटर की दो समानांतर टनल बनाई जानी हैं।

यह भी पढ़ें : शहरों में बारिश से बदला मौसम, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, देखें वीडियो

इसमें से पहली टनल का निर्माण दो हफ्ते पहले शुरू किया गया है। इस टनल का निर्माण सुदर्शन 8.1 कर रही है। भैंसाली से बेगमपुल के बीच दूसरी समानांतर टनल के निर्माण के लिये सुदर्शन 8.2 को ही भैसाली में दोबारा असेंबल किया जा रहा है। जो भैसाली से बेगमपुल के बीच की टनल बनाएगी।