17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Russia-Ukraine crisis updates : यूक्रेन में रुस मना रहा दीवाली,धमाके और आसमान में उड़ते लड़ाकू विमान,फंसे छात्रों ने बताई आपबीती

Russia-Ukraine crisis updates रुस के यूक्रेन पर हमले के बाद से वहां पर हालात काफी खराब हो गए हैं। मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के सैकड़ों छात्र अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। वहां फंसे छात्रों का कहना है कि यहां पर चारों तरफ धमाकों की आवाजे और आसमान में लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे हैं। रुस यूक्रेन में दीवाली मना रहा है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Feb 25, 2022

Russia-Ukraine crisis updates : यूक्रेन में रुस मना रहा दीवाली,चारों तरफ धमाके और आसमान में उड़ते लड़ाकू विमान,फंसे पश्चिमी उप्र के  छात्रों ने बताई आपबीती

Russia-Ukraine crisis updates : यूक्रेन में रुस मना रहा दीवाली,चारों तरफ धमाके और आसमान में उड़ते लड़ाकू विमान,फंसे पश्चिमी उप्र के छात्रों ने बताई आपबीती

Russia-Ukraine crisis updates यूक्रेन पर रुसी हमले के बाद से वहां के हालात और भयावह हो गए हैं। मेरठ,गाजियाबाद, बिजनौर,बागपत, मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जिलों के सैकड़ों छात्र वहां पर फंसे हुए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात और भयानक हो गए हैं। रुसी सेना के हमले के बाद यूक्रेन के सभी एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है। जिसके बाद वहां पर फंसे छात्रों के देश वापसी की उम्मीदों को भी खासा झटका लगा है।

यूक्रेन सरकार ने वहां पर इमरजेंसी लगा दी हे। जिसके बाद कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने में भी दिक्कत आ रही है। यूक्रेन में फंसे छात्रों ने अपने परिजनों से बात कर वहां के हालातों के बारे में जानकारी दी है। जिससे परिजनों में भी भय का माहौल बना हुआ है। मेरठ और बागपत जिले के छात्रों ने यूक्रेन में रुस के हमले के बाद वहां की तस्वीरें परिजनों सें साझा की है। बता दें कि पश्चिमी उप्र ही नहीं बल्कि देश के अधिकांश जिलों से हजारों छात्र यूक्रेन से एमबीबीएस की पढाई कर रहे हैं। जो कि रुस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद वहां फंसे हुए हैं। मेरठ मलियाना निवासी उपन्यासकार विनोद के बेटे प्रियांशु भी वहां पर फंसे हुए हैं। प्रियांशु को आज वहां से वापस भारत के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। लेकिन रुसी हमले और यूक्रेन में इमरजेंसी लागू करने के बाद सभी एयरपोर्ट खाली करा लिए गए हैं ।जिसके बाद उनके आने की उम्मीदों को झटका लगा है।

यह भी पढ़े : Russia-Ukraine crisis live updates: भारतीय छात्रों की मदद के लिए हेल्पालाइन नंबर +911123012113, +911123914104, +911123017905 और 1800118797

प्रियांशु ने अपने परिजनों को बताया कि सभी भारतीय छात्रों को यूनिवर्सिटी कैंपस में ही एक जगह रखा गया है। जहां पर उनको रखा गया है वहां पर रुसी लड़ाकू विमान उड़ान भर रहे हैं। प्रियांशु ने बताया कि हालात काफी भयावह हैं यूक्रेन के। वहीं बागपत के सुभानपुर गांव के रहने वाले संजय त्यगाी के पुत्र अक्षत भी क्रिवोग्राड में हैं। बागपत के ही रमाला निवासी पंकज यूक्रेन के ओडिसा में रहकर ट्रेडिंग का व्यापार कर रहे हैं। हालात खराब होने के बाद वे भी वापस लौटने की सोच रहे थे। लेकिन वहां से फ्लाइट नहीं मिल रही। उन्होंने बताया कि चारों ओर रह—रहकर धमाके हो रहे हैं। इस यूक्रेन में भारत की दीपावली जैसा माहौल बना हुआ है। वहीं अक्षत त्यागी ने बताया कि उन लोगों ने दो से तीन महीने का खाने का सामान एकत्र कर लिया है। माल और बाजार में सामान खरीदने वालों की भीड़ लगी हुई है।