scriptRussia Ukraine crisis Live updates: यूक्रेन का दावा- 12 हजार रूसी सैनिक मार गिराए, 303 टैंक, 48 एयरक्राफ्ट और 80 हेलिकॉप्टर्स तबाह किए | Russia-Ukraine crisis live updates Putin announces military operation | Patrika News

Russia Ukraine crisis Live updates: यूक्रेन का दावा- 12 हजार रूसी सैनिक मार गिराए, 303 टैंक, 48 एयरक्राफ्ट और 80 हेलिकॉप्टर्स तबाह किए

Published: Mar 09, 2022 07:32:49 am

Submitted by:

Mahima Pandey

Russia Ukraine crisis Live updates: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। दोनों देशों के बीच अभी तक हुई तीन दौर की बातचीत बेनतीजा रही है। युद्ध की वजह से अब तक करीब 17 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। भारत सरकार भी ‘ऑपरेशन गंगा’ के जरिए भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी में जुटी है।

Russia Ukraine crisis Live updates

Russia Ukraine crisis Live updates

Russia Ukraine crisis Live updates: रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 14वां दिन है। दोनों देशों के बीच अभी तक हुई तीन दौर बातचीत बेनतीजा रही है। लेकिन बताया जा रहा है कि इस बैठक में शहरों में फंसे नागरिकों के लिए ह्यूमन कॉरिडोर बनाने पर सकारात्मक चर्चा हुई है। इसी का परिणाम है कि सूमी में फंसे सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित बहार निकाला जा सका। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दुनिया के सभी देशों से रूस के खिलाफ कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध और व्यापार प्रतिबंध लगाने की मांग की है। युद्ध की वजह से अब तक करीब 17 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं। यूक्रेन-रूस के बीच चल रही जंग से जुड़े अपडेट्स देखें:
यूक्रेन का दावा- 12 हजार रूसी सैनिक मार गिराए
यूक्रेन ने रूसी सेना की तबाही के आंकड़े जारी किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है कि उसने भी रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। 13 दिन में रूस ने उतने हथियार गंवा दिए, जितने 30 साल में नहीं गंवाए। यूक्रेन के मुताबिक 24 फरवरी से लेकर अभी तक उसने 12 हजार रूसी सैनिकों को मार गिराया है। रूस के 303 टैंक, 48 एयरक्राफ्ट और 80 हेलिकॉप्टर्स तबाह कर दिए हैं। जबकि 1036 हथियारबंद वाहनों को भी उड़ा दिया है। उल्लेखनीय है कि इस युद्ध में अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं। कई स्कूल-अस्पताल बर्बाद हो चुके हैं
Good News – सूमी में फंसे सभी भारतीय छात्रों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है कि यूक्रेन के सूमी शहर में फंसे सभी भारतीय छात्रों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सभी भारतीय छात्र वर्तमान में पोल्टावा के रास्ते में हैं, जहां से वे पश्चिमी यूक्रेन के लिए ट्रेनों में सवार होंगे। उन्हें घर पहुंचाने के लिए #OperationGanga के तहत उड़ानें तैयार की जा रही हैं। गौरतलब है कि यहाँ करीब 700 भारतीय छात्र फंसे हुए थे।
https://twitter.com/hashtag/OperationGanga?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
रूस ने यूक्रेन के सूमी शहर पर बरसाए बम, दो बच्चों सहित 9 की मौत
AFP समाचार एजेंसी के अनुसार, आज यूक्रेन के सूमी शहर में रूस ने कई हवाई हमले किए। इस हमले में दो बच्चों सहित करीब 9 लोगों की मौत हो गई है। ये वही शहर है जहां भारत के 700 छात्र अभी भी फंसे हुए हैं।


यूक्रेन ने रूसी मेजर जनरल को मार डाला: रिपोर्ट्स, तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा
यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। ऐसे में अब यह जानकारी सामने आ रही है कि यूक्रेन ने खारकीव में रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार डाला है। यूक्रेन सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गयी है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के खुफिया विभाग के मुख्य निदेशालय ने कहा है कि यूक्रेन ने खार्किव के पास रूसी मेजर जनरल विटाली गेरासिमोव को मार डाला। गेरासिमोव एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी थे जिन्होंने दूसरे चेचन युद्ध में भाग लिया और उन्हें “क्रीमिया पर कब्जा करने” के लिए पदक से सम्मानित किया गया।
https://twitter.com/KyivIndependent/status/1500970511911825413?ref_src=twsrc%5Etfw
रूस ने जारी की 31 दुश्मन देशों की लिस्ट- अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन etc
चीन की सरकारी मीडिया ने दावा किया है कि रूस की सरकार ने अपने दुश्मन देशों की एक लिस्ट जारी की है। दवा किया जा कि इस लिस्ट में अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और यूक्रेन सहित यूरोपियन यूनियन के सदस्य देशों का नाम शामिल है। चीन की सरकारी मीडिया CGTN की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रूसी सरकार ने अपने दुश्मन देशों की लिस्ट को मंजूरी भी दे दी है।
जंग के बीच चीन की एंट्री: रूस और चीन मजबूत दोस्त, बोले चीन के विदेश मंत्री वांग यी
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि चीन-रूस की दोस्ती मजबूत है और दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि बीजिंग और मॉस्को रणनीतिक फोकस बनाए रखेंगे और नए युग के लिए चीन-रूस व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देते रहेंगे।’

भारत से संबंधों को लेकर वांग यी ने कहा है कि आपसी सफलता के लिए भारत और चीन को प्रतिद्वंद्वियों के बजाय पार्टनर होना चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि कुछ ताकतें दोनों देशों के बीच तनाव पैदा करना चाहती हैं।’ चीन के विदेश मंत्री के इस बयान के बारे में यूक्रेन सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी जानकारी दी गयी है।
https://twitter.com/KyivIndependent/status/1500764990340489219?ref_src=twsrc%5Etfw
आज पीएम मोदी करेंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात

सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे रूसी राष्ट्रपति पुतिन से बात करेंगे। इस मीटिंग पर दुनियाभर की निगाह टिकी हैं।

सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा है रूस

यूक्रेन की मीडिया एजेंसी द कीव इंडिपेंडेंट ने दावा किया है कि रूस अब अपनी सेना में सीरियाई लड़ाकों की भर्ती कर रहा है। रूस इन लडाकों को कीव पर कब्जा करने की मंशा से भेज रहा है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रूस ऐसे कितने सीरियाई लड़ाके भेजने वाला है। लेकिन है कि कुछ सीरियाई लड़ाके रूस पहुंच चुके हैं।
https://twitter.com/hashtag/OperationGanga?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
यूक्रेन से अबतक करीब 16,000 भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकाला गया- केंद्र सरकार
विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जानकारी ‘ऑपरेशन गंगा अपडेट: हमने 76 फ्लाइट के जरिए15920 से अधिक छात्रों को सफलतापूर्वक निकाला लिया है।
रोमानिया से 31 उड़ानों के जरिए 6680 छात्रों को,
पोलैंड से 13 उड़ानों में 2822 छात्रों को,
हंगरी से 26 उड़ानों में 5300
स्लोवाकिया से 6 उड़ानों के माध्यम से 1118 छात्रों को सुरक्षित निकाला गया है।’
ओदेसा शहर पर हमला करने की तैयारी कर रहा रूस- यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस की सेना ओदेसा शहर पर बड़े हमले की तैयारी कर रही है। यह शहर काला सागर के तट पर स्थित है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘ओदेसा के खिलाफ रॉकेट? यह एक युद्ध अपराध होगा।’

रूसी हमले के कारण कबाड़ा हो गई खारकीव की मार्केट
रूसी बमबारी के कारण यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में हर तरफ तबाही का मंजर है। खारकीव शहर के Novosaltivsky मार्केट भी इन हमलों बर्बाद हो गया है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है जो दिखा रहा है कि कितनी भयावह हो चुकी है यूक्रेन की स्थिति।

रूस ने यूक्रेन को दी धमकी- ‘खत्म हो जाएगा अस्तित्व’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को उसका अस्तित्व खत्म करने की धमकी दी है। जिस तरह से यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका समेत कई बड़े देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं उससे रूस भड़का हुआ है। इस कारण रूस की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है जिससेबौखलाए मॉस्को ने यूक्रेन को देश का दर्जा खत्म करने की धमकी दीहै।

रूस तीसरे परमाणु संयंत्र की ओर बढ़ रहा है, जेलेंस्की ने US को बताया

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 11वां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन के शहरों में गोलीबारी और मिसाइल अटैक कर रही है। जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस तीसरे परमाणु संयंत्र की ओर बढ़ रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस से लड़ने के लिए अमेरिका से और अधिक लड़ाकू विमान देने की मांग की है। वहीं, यूक्रेनी मीडिया के मुताबिक मारियूपोल में रूसी सेना ने सीजफायर तोड़ दिया है। इस कारण आम लोगों को निकालने की प्रक्रिया सुरक्षा कारणों से रोक दी गई है।
यूक्रेन के 66 हजार से ज्यादा नागरिक विदेशों से लौटे, रूस से करेंगे लड़ाई

रूस के खिलाफ लड़ने के लिए 66,224 यूक्रेनी पुरुष विदेश से लौट लौटे हैं। यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने जानकारी दी कि, “इस समय इतने सारे लोग अपने देश के लिए बचाने के लिए विदेश से लौट रहे हैं।यूक्रेनियन, हम अजेय हैं।”

रूस में बढ़ रहा है पुतिन का विरोध, हजारों लोग गिरफ्तार

रूस में यूक्रेन पर हमले के खिलाफ आम जनता का विरोध बढ़ता जा रहा है। अब विरोध की आवाज दबाने के लिए राष्ट्रपति पुतिन ने गिरफ़्तारी के आदेश दिए हैं। रूस में अब तक युद्ध का विरोध करने वाले करीब 7,669 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

रूसी एयर स्ट्राइक में 2 बच्चे समेत 7 लोगों की मौत

यूक्रेन राज्य पुलिस ने एक बयान में कहा कि कीव के पास मरखलेवका गांव पर रूसी हवाई हमले में शुक्रवार को दो बच्चों सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि राजधानी के दक्षिण-पश्चिमी बाहरी इलाके से लगभग 10 किलोमीटर दूर मरखालिवका गांव पर ये एयर स्ट्राइक किया गया है।

यूक्रेन से छात्रों को निकालने के लिए रूस ने किया किया सीजफायर का ऐलान

पीएम मोदी ने रूस से युद्ध को तब तक रोकने के लिए कहा था जबतक भारतीय छात्र वहाँ से निकल नहीं जाते। अब रूस ने भारतीय छात्रों और अन्‍य विदेशी नागरिकों को जल्द से जल्द को यूक्रेन छोड़ने में मदद के लिए 2 शहरों में सीजफायर का ऐलान किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारतीय समयानुसार सीजफायर 11.30 बजे से लागू हो गया है।


यूक्रेन ने Zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट रूस से छीना

दक्षिणपूर्वी यूक्रेन में Zaporizhzhia न्यूक्लियर प्लांट पर रूस का कब्जा हो गया था अब यूक्रेन ने इसे वापस छीन लिया है। द कीव इंडिपेंडेंट में एक रक्षा रिपोर्टर इलिया पोनोमारेंको ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

खारकीव और कीव में लगातार हो रहे धमाके

खारकीव और कीव आज फिर धमाकों से दहल उठे हैं। यहां लगातार धामके की आवाज़े सुनाई दे रही हैं। बिल्डिंगों के पास से धुआं उठती तस्वीरें सामने आईं हैं। नागरिकों को अलर्ट करने के लिए शहरों में लगातार अलार्म बज रहे हैं। लोगों को सेफ जगह पहुंचने के लिए अनाउंसमेंट किया जा रहा है। इस बीच यह भी खबर आई कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की देश छोड़कर चले गए हैं। लेकिन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने खुद बताया है कि मैं भागा नहीं हूं, कीव में अपने ऑफिस में ही हूं।


UN में यूक्रेन-रूस जंग मामले में वोटिंग पर भारत फिर तटस्थ

यूक्रेन -रूस जंग के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर खुद को तटस्थ रखा है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद रूस-यूक्रेन जंग की एक स्वतंत्र आयोग से जांच कराना चाहता था, जिसे लेकर वोटिंग कराई गई थी। इसमें भी भारत का रुख तटस्थ रहा। भारत ने वोटिंग से खुद को अलग रखा।

इससे पूर्व संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुधवार को रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर भी भारत ने खुद को तटस्थ रखा था। इस प्रस्ताव पर 141 देशों ने समर्थन में और 5 देशों ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया था। इसके अलावा भारत सहित 35 देशों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।
अभी तक 17,000 भारतीयों को यूक्रेन से निकाला गया- केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन (Ukraine War) में फंसे 17,000 भारतीयों को अभी तक वहां से निकाला जा चुका है। प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ को अटॉर्नी जनरल के. के. वेणुगोपाल ने बताया कि अभी तक युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे 17,000 भारतीयों को वहां से निकाला जा चुका है। इस पर पीठ ने भी केन्द्र द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की।
फ्रांस UNSC में भारत की स्थाई सदस्यता के पक्ष में
यूक्रेन संकट के बीच फ्रांस ने भारत को UNSC (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ) में स्थाई सदस्यता का समर्थन समर्थन किया है। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने कहा है कि अब दुनिया में भारत की आवाज़ बहुत महत्वपूर्ण है। भारत की आवाज़ दुनिया में सुनी जाती है। हमारा देश फ्रांस भारत को UNSC में स्थाई सदस्य्ता मिलने का पुरजोर समर्थन करता है।

यूक्रेन संकट पर प्रधानमंत्री मोदी कर रहे अहम बैठक

यूक्रेन संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अहम समीक्षा बैठक कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी Operation गंगा की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। साथ ही UN में भारत के अब तक के रुख पर भी चर्चा कर सकते हैं।
https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
बूचा शहर फिर रूसी सेना के कब्जे में
रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर बूचा पर फिर से कब्ज़ा कर लिया है। हालांकि यूक्रेनी सेना ने कल बूचा शहर को रूसी कब्जे से छुड़ा लिया था और वहां अपना झंडा भी फहरा दिया था। लेकिन दोनों देशों के बीच जंग के नौवें दिन आज रूस फिर से हमले तेज का दिए हैं। इस बीच यह भी खबर आ रही है कि ज़ापोरिज्जिया NPP (न्यूक्लियर पावर प्लांट ) बुझा दी गयी है।

यूक्रेन से बातचीत को तैयार, लेकिन जंग जारी रहेगी- रूस

यूक्रेन पर रूस के हमलों के बीच रूस के विदेश मंत्री सर्जी लावरोव ने कहा है कि यूक्रेन से बातचीत के लिए हम तैयार हैं, लेकिन जंग जारी रहेगी। हम यूक्रेनी सेना पर हमले नहीं रोकेंगे। लावरोव ने कहा कि रूस के उच्चाधिकारियों ने यूक्रेन के साथ समझौता संबंधी मांगे पिछले सप्ताह ही बता दी थीं। हमें इस पर अब राजधानी कीव के जवाब का इंतजार है।
ज़ापोरिज्जिया NPP पर चारों तरफ से गोलीबारी, यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा संयंत्र है यह
रूसी सेना यूक्रेन के शहरों में कहर बरपा रही है। युद्ध का आज आठवां दिन है। यूक्रेन के विदेश मामलों के मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने बताया है कि, “रूसी सेना यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र, ज़ापोरिज्जिया NPP (न्यूक्लियर पावर प्लांट ) पर हर तरफ से गोलीबारी कर रही है। आग पहले ही भड़क चुकी है। अगर यह प्लांट उड़ता है, तो यह चेरनोबिल से 10 गुना बड़ा होगा!”

उधर, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने भी ट्वीट किया है, “IAEA स्थिति के बारे में यूक्रेनी अधिकारियों के संपर्क में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र (एनपीपी) पर गोलाबारी की रिपोर्ट से अवगत है और हालात पर नजर रखे हुए है।”
https://twitter.com/DmytroKuleba/status/1499543775240196099?ref_src=twsrc%5Etfw
यूक्रेन ने बूचा शहर रूसी कब्जे से छुड़ा अपना झंडा फहराया
रूसी सेना के कहर और प्रमुख शहरों पर कब्ज़ा करने की घटनाओं के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। यूक्रेनी सेना ने बूचा शहर को रूसी कब्जे से छुड़ा लिया है और वहां फिर से अपना झंडा फहरा दिया है।

16 हजार विदेशी लड़ाके यूक्रेन की ओर से लड़ेंगे- राष्ट्रपति जेलेंस्की

यूक्रेन के प्रमुख शहरों पर रूसी हमले तेज होते जा रहे हैं। यूक्रेन के खेरसान शहर पर कब्ज़ा करने के बाद खारकीव भी रूसी सेना के कब्जे में है। इस बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि 16 हजार विदेशी लड़ाके यूक्रेन आ रहे हैं, जो यूक्रेन की ओर से लड़ेंगे। यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने फिर दोहराया कि हमारी सीमा में जो भी घुसेगा उसे हमारे विरोध का सामना करना होगा।
यूक्रेन का दावा- 217 रूसी टैंक और 30 विमान मार गिराए

यूक्रेन के सैन्य जनरल स्टाफ ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि यूक्रेन ने रूस के 217 रूसी टैंक, BBM की 900 यूनिट,90 आर्टिलरी सिस्टम, 11 वायु रक्षा के साधन और 30 विमान मार गिराए हैं ।

मिसाइल हमले से Chernihiv के तेल डिपो में लगी आग

रूसी सेना यूक्रेन के शहरों में कहर बरपा रही है। यूक्रेन के खेरसान शहर पर कब्ज़ा करने के बाद खारकीव भी रूसी सेना ने कब्जे में है। रूस की बमबारी और मिसाइल अटैक जारी हैं। अभी-अभी खबर आ रही है कि यूक्रेन के Chernihiv शहर में तेल डिपो पर एक मिसाइल गिरने से वहां आग लग गई है।

रूस 6 घंटे के लिए रोकेगा युद्ध, खारकीव से भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए किया फैसला
यूक्रेन द्वारा भारतीय छात्रों को बंधक बनाए जाने के दावों को विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। अब इस बीच एक ओर खबर ये आ रही है कि खारकीव से भारतीयों की सुरक्षित निकासी के लिए रूस 6 घंटे के लिए युद्ध रोकने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि यूक्रेन के खेरसान शहर पर कब्ज़ा करने के बाद खारकीव भी रूसी सेना ने कब्जे में ले लिया था।
अब तक रूस के 9000 सैनिक मार गिराए – यूक्रेन का बड़ा दावा

रूस द्वारा यूक्रेन में जारी हमले के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बुधवार शाम एक वीडियो के जरिए दावा किया है कि यूक्रेनी सेना द्वारा मारे गए रूसी सैनिकों की संख्या आक्रमण शुरू होने के बाद से केवल एक सप्ताह में लगभग 9,000 तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा, “हमारी सेना दुश्मन को हमेशा के लिए तोड़ने के लिए सब कुछ कर रही है। एक हफ्ते में लगभग 9,000 रूसी मारे गए हैं।”

कीव का रेलवे स्टेशन ध्वस्त, पोलैंड बॉर्डर पर शांति वार्ता

रूसी सेना ने राजधानी कीव को चारों ओर से घेर रखा है। रूसी सैनिक लगातार बमबारी कर रहे हैं। रूसी सेना ने कीव का सेंट्रल रेलवे स्टेशन ध्वस्त कर दिया है। रूस अब तक यूक्रेन के दो बड़े शहरों खेरसान और खारकीव पर कब्ज़ा कर चुका है। दूसरी ओर दोनों देशों में युद्ध के बीच शांति की कोशिशें भी जारी हैं। दोनों देशों के प्रतिनिधि पोलैंड बॉर्डर पर बैठक कर रहे हैं।

UNGA में 141 देश रूस के खिलाफ, 5 ने दिया साथ, भारत ने नहीं किया मतदान

UN महासभा (UNGA) में रूस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। बुधवार को UNGA यूक्रेन में रूसी हमले को तत्काल रोकने और रूसी सेना की वापसी की मांग संबंधी प्रस्ताव पर मतदान हुआ। इसमें 141 देश रूस के खिलाफ रहे, 5 ने रूस का साथदिया, वहीं भारत ने मतदान नहीं किया।
यूक्रेन का दावा- रूसी हमले में अब तक 2000 से अधिक नागरिकों की हुई मौत

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमले ने 2,000 से अधिक यूक्रेनी नागरिकों को मार डाला है और परिवहन सुविधाओं, अस्पतालों, किंडरगार्टन और घरों सहित सैकड़ों निर्माण तबाह कर दिया है।

17 हजार भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन, 15 और फ्लाइट जाएंगी – विदेश मंत्रालय

यूक्रेन के खारकीव से भारतीयों को वापस लाने का काम तेजी से चल रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी है कि करीब 17 हजार भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। अगले 24 घंटों में 15 उड़ानें जाएंगी और फंसे हुए लोगों को लेकर आएंगे।

भारतीय तुरंत खारकीव छोड़ें, दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

यूक्रेन के खारकीव में मौजूद सभी भारतीयों को यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत शहर छोड़ने की सलाह दी है। भारतीय दूतावास की ओर से यह एडवाइजरी जारी होने के तुरंत बाद ही रूस ने मिसाइल अटैक भी कर दिया। हालाकि खारकीव में रूसी सेना की गोलीबारी सुबह से ही जारी है। यूक्रेन में भारतीय दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया कि खारकीव में मौजूद सभी भारतीयों के लिए तत्काल चेतावनी जारी की जाती है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत खारकीव छोड़ दें और यहां से पेसोचिन, बाबाये और बेज़ल्युदोवका की ओर आज 1800 बजे (यूक्रेनी समय) तक पहुंच जाएं।
https://twitter.com/MEAIndia?ref_src=twsrc%5Etfw
वार्ता से पहले वार्निंग: वर्ल्ड वॉर3 विनाशकारी होगा- रूस
एक ओर रूस-यूक्रेन आज रात दूसरे दौर की वार्ता के लिए बैठने वाले हैं वहीं, रूस ने वार्ता से पहले धमकी दी है कि तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो नतीजे विनाशकारी होंगे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होता है, तो इसमें परमाणु हथियार शामिल होंगे और यह विनाशकारी होगा। यह जानकारी रूस की समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने दी है। रूसी विदेश मंत्री ने कहा है है कि यूक्रेन को परमाणु शक्ति हासिल नहीं करने देंगे। कमोबेश यही बात रूस के राष्ट्रपति पुतिन भी बराबर कहते आ रहे हैं।
रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता आज रात
यूक्रेन-रूस के बीच जारी जंग के बीच आज रात एक बार फिर दोनों देश बातचीत के लिए मिलने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन और रूसी प्रतिनिधिमंडल दो मार्च यानी बुधवार रात को बैठक करेंगे। इस बार यह बातचीत पोलैंड बॉर्डर पर होगी। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को करीब पांच घंटे चली पहले दौर की बैठक बेनतीजा रही थी।
https://twitter.com/hashtag/BREAKING?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
यूक्रेन का दावा- रूस के 6 हजार जवानों को मार गिराया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग के पिछले छह दिनों में यूक्रेनी सेना ने रूस के 6 हजार जवानों को मार गिराया है। इसी बीच खबर आ रही है कि यूक्रेनी सेना ने आज कीव में एक रूसी काफिला तबाह कर दिया है। उधर, रूसी सेना ने खेरसॉन शहर पर कब्जा कर लिया है। रूसी सेना का मुख्य टारगेट अब राजधानी कीव और खारकीव समेत कुछ प्रमुख शहर हैं। रूसी सेना कीव और खारकीव की घेराबंदी कर चुकी है, जबकि खेरसान पर कब्जा कर चुकी है।
खारकीव पर बमबारी, कीव की घेराबंदी
रूस-यूक्रेन जंग का आज सातवां दिन है। रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार गोलीबारी और मिसाइल अटैक कर रही है। रूसी सेना ने खेरसॉन शहर पर कब्जा कर लिया है। अब मुख्य रूप से राजधानी कीव और खारकीव समेत कुछ प्रमुख शहरों को टारगेट किया जा रहा है। रूसी सेना कीव और खारकीव की घेराबंदी कर चुकी है। खबर आ रही है कि रूसी सेना खारकीव पर लगातार बमबारी कर रही है। खारकीव की मिलिट्री अकादमी पर राकेट बरस रहे हैं। इससे पहले मंगलवार रात रूसी सेना ने राजधानी कीव में ‘एयर स्ट्राइक’ कर वहां का टीवी टावर ध्वस्त कर दिया था। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कीव पूरी तरह रूसी सेना के घेरे में आ चुका है।
ऑपरेशन गंगा: भारतीयों की वतन वापसी की कवायद तेज
भारत सरकार ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों की वतन वापसी की कवायद तेज कर दी है। विदेश मंत्री ने जानकारी दी है कि बीते 24 घंटे में 6 फ्लाइट्स भारतीय नागरिकों को लेकर आ चुकी है। इसमें पोलैंड से अभी-अभी दिल्ली आई फ्लाइट भी शामिल है। भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाक रिपब्लिक में कंट्रोल रूम बनाए हैं। भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, दिए गए नंबरों पर कॉल कर मदद हासिल की जा सकती है।
रूसी सेना का Kherson में बंदरगाह और रेलवे स्टेशन पर कब्जा
यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में आज सुबह से हवाई हमले तो नहीं हुए, लेकिन वहां रूसी पैराट्रूपर्स उतरे हैं और उन्होंने एक हॉस्पिटल को निशाना बनाया। यूक्रेन की सेना ने ही इस बात की जानकारी सार्वजानिक की और बताया कि रूसी सेना की हवाई टुकड़ियां खारकीव में लैंड हुई हैं और उन्होंने एक अस्पताल पर हमला किया है। अभी वहां लड़ाई जारी है। इस बीच खबर आ है कि रूसी सेना ने Kherson शहर में बंदरगाह और रेलवे स्टेशन पर कब्जा कर लिया है। ताजा अपडेट ये है कि पूरा Kherson अब रूसी सेना का कब्जे में है। युद्ध के सातवें दिन भी यह देखने में आ रहा है कि तमाम प्रतिबंधों के बावजूद रूस की आक्रामकता में कोई कमी नहीं आई है।
पुतिन को मनमानी नहीं करने देंगे, रूस के खिलाफ अमेरिका और सख्त
अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने एलान किया कि अमेरिका यूक्रेन को एक बिलियन डॉलर की मदद करेगा। बाइडेन ने यह भी कहा कि अमेरिका NATO देशों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध था, है और रहेगा। बाइडेन ने कहा कि पुतिन को मनमानी नहीं करने देंगे। यूरोपियन यूनियन के देश यूक्रेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपियन यूनियन के करीब 30 देश इस वक्त यूक्रेन के साथ हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज अपने पहले स्टेट ऑफ द यूनियन (एसओटीयू) संबोधन में ये बातें कहीं।
रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की वार्ता आज
यूक्रेन-रूस के बीच जारी जंग के बीच एक बार फिर दोनों देश बातचीत के लिए मिलने वाले हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि यूक्रेन और रूसी प्रतिनिधिमंडल एक बार फिर दो मार्च यानी बुधवार को बैठक करेंगे। इस बार यह बातचीत पोलैंड बॉर्डर पर होगी। उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को करीब पांच घंटे चली पहले दौर की बैठक बेनतीजा रही थी।

रूस ने कीव पर की एयरस्ट्राइक, टीवी टावर ध्वस्त

यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग का आलम यह है कि सुबह रूस ने कुछ यूक्रेनी शहरों पर जोरदार गोलीबारी और मिसाइल अटैक किए, वहीं अभी-अभी खबर आ रही है कि रूस ने राजधानी कीव पर ‘एयर स्ट्राइक’ कर दी है। रूस के इस हवाई हमले से कीव का TV टावर ध्वस्त हो गया गया है। इससे वहां TV चैनल्स का प्रसारण बंद हो गया है।
कोई हमें तोड़ नहीं सकता- रूसी हमलों पर बोले जेलेंस्की
यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूस बड़े-बड़े धमाके कर रहा है। इन धमाकों पर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा, रूस आतंकी देश है, खारकीव पर हमला आतंकी हमला है। उन्होंने यूरोपियन यूनियन से कहा, “कोई हमें तोड़ नहीं सकता है, हम अपनी जमीन के लिए लड़ते रहेंगे।”
यूक्रेन में एक भारतीय छात्र की मौत, खारकीव में रूसी बमबारी में गई जान
भारत का एक छात्र रूस-यूक्रेन युद्ध की चपेट में आ गया है। आज सुबह से रूस ने यूक्रेन के सभी बड़े शहरों में हमले तेज कर दिए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने जानकारी दी कि आज सुबह खारकीव में हुई बमबारी में एक भारतीय स्टूडेंट की मौत हो गई है। मृतक छात्र कर्नाटक का बताया जा रहा है। यूक्रेन में रूसी हमलों से हालात बहुत ख़राब होते जा रहे हैं। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए बड़ी संख्या में सैनिक भेजें हैं।

रूस के 29 एयरक्राफ्ट मार गिराए- यूक्रेन, 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे- रूस
रूस-यूक्रेन जंग में आज छठे दिन और तेज हो गयी है। दोनों ही देश एक-दूसरे को नुक्सान पहुंचने के अपने-अपने दावे कर रहे हैं। रूसी सेना ने आज Okhtyrka स्थित मिलिट्री बेस पर तोपों से हमले किए और 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया। दूसरी ओर यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने रूस के 29 एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं।
https://twitter.com/MEAIndia/status/1498591112188989442?ref_src=twsrc%5Etfw
आज ही छोड़ दें कीव, इंडियन एंबेसी का अपने नागरिकों को बड़ा अलर्ट
रूस-यूक्रेन के बीच जंग में आज छठे दिन रूसी सेना आक्रामक होती जा रही है। विभिन्न एजेंसीज के हवाले से खबर आ रही है कि अब रूसी सेना तेजी से राजधानी कीव की तरफ बढ़ रही है, जो किसी भी वक़्त राजधानी में अंदर घुसकर हमले कर सकती है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस ने बड़ी संख्या में सैनिक भेजें हैं। इस बीच कीव स्थित भारतीय दूतावास ने यहाँ रह रहे भारतीय नागरिकों को निर्देश दिया है कि हर हाल में आज ही कीव छोड़ दें। भारतीय दूतावास ने इस आशय की एडवाइजरी जारी की है। उल्लेखनीय है कि
रूसी सेना ने आज Okhtyrka स्थित मिलिट्री बेस को निशाना बनाया। इस हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों मारे गए। Okhtyrka शहर खारकीव और कीव के बीच स्थित है।
बेलारूस को पुतिन का साथ देना महंगा पड़ेगा- अमेरिका की चेतावनी
रूस-यूक्रेन जंग में बेलारूस को अमेरिका का साथ देना भारी पड़ सकता है। अमेरिका ने रूस के समर्थक देश बेलारूस को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बयान दिया है कि अगर बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको यूक्रेन पर हो रहे एक्शन में पुतिन का साथ देते रहे तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

गौरतलब है कि बेलारूस अपने वादे से पलट गया है। बेलारूस ने पहले कहा था कि वह इस युद्ध में शामिल नहीं है। वह अपने क्षेत्र से हवाई हमलों की अनुमति नहीं देगा। बाद में यह सामने आया कि बेलारूस से रूसी बैलिस्टिक मिसाइल लांचरों का उपयोग करके यूक्रेन पर हवाई हमले किए गए। यूक्रेन की मीडिया The Kyiv Independent ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी थी कि “रूस ने Zhytomyr एयरपोर्ट पर हमला करने के लिए इस्कंदर मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद अमेरिका ने बेलारूस के खिलाफ चेतावनी जारी की है।
कीव के पास मैटरनिटी हॉस्पिटल पर रूस ने की गोलाबारी
रूस-यूक्रेन के बीच जंग में आज छठे दिन रूसी सेना इतनी आक्रामक हो गयी है कि आबादी क्षेत्र भी नहीं देख रही। हर जगह गोलाबारी कर रही है। रूसी सेना ने आज कीव के पास एक मैटरनिटी हॉस्पिटल पर गोलाबारी की। अस्पताल के सीईओ विटाली गिरिन ने फेसबुक पर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी लोगों को इमारत से बाहर निकाल लिया गया। राजधानी कीव के पास ये मैटरनिटी हॉस्पिटल ज़ाइटॉमिर राजमार्ग पर बुज़ोवा गाँव में स्थित है।
https://twitter.com/KyivIndependent/status/1498531758136082434?ref_src=twsrc%5Etfw
रूसी सेना के हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिक मारे गए
रूस-यूक्रेन के बीच जंग में आज छठे दिन रूसी सेना और आक्रामक हो गई है। रूसी सेना ने आज Okhtyrka स्थित मिलिट्री बेस को निशाना बनाया। रूसी सैनिकों इस मिलिट्री बेस पर तोपों से हमले किए। इस हमले में 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के मारे गए। उल्लेखनीय है कि Okhtyrka शहर खारकीव और कीव के बीच स्थित है। विभिन्न एजेंसीज के हवाले से खबर आ रही है कि अब रूसी सेना तेजी से कीव की तरफ बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे के लिए रूस ने बड़ी संख्या में सैनिक भेजें हैं। कहा यह भी जा रहा है कि यह रूस का यूक्रेन की तरफ भेजा गया सबसे बड़ा मिलिट्री काफिला है।
कीव पर बमबारी जारी, यूक्रेन के हालात पर UNSC ने फिर बुलाई बैठक
रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज छठा दिन है। रूसी सेना यूक्रेनी इलाकों में लगातार मिसाइल और रॉकेट दाग रही है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर लगातार बमबारी कर रही है, वहीं यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में भी संघर्ष जारी है। हलाकि रूस खारकीव पर कब्जे की घोषणा कर चुका है। UNHRC में यूक्रेन संकट पर इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 देशों ने वोट किया, भारत ने वोटिंग में नहीं लिया हिस्सा नहीं लिया। यूक्रेन के हालात पर UNSC ने फिर बुलाई बैठक बुलाई है। ज्ञात हो कि यूक्रेन मसले पर भारत बहुत संभल-संभल कर कदम रख रहा है।
यूक्रेन में कब्जा करने की कोई योजना नहीं- UN में रूस के राजदूत
रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। आज पांचवें दिन रूसी सेना यूक्रेन में बहुत तेजी के साथ चारों तरफ से आगे बढ़ती रही। रूस ने कई शहरों पर कब्जा जमाने का दावा किया है। दोनों देशों के बीच बेलारूस बॉर्डर पर गोमेल में शांति वार्ता हुई। वार्ता दोपहर 3.30 मिनट पर शुरू हुई थी जो कि करीब साढ़े चार घंटे तक चली। वार्ता का निष्कर्ष अभी तक सामने नहीं आया है। आज ही यूक्रेन मसले पर UN महासभा की बैठक भी हुई। UN में रूस के राजदूत ने कहा कि उनकी यूक्रेन में कब्जा करने की कोई योजना नहीं है।
आक्रामक हुआ रूस, कर सकता है परमाणु हमला!
रूस-यूक्रेन की जंग के पांचवें दिन आज दोनों देश बातचीत के लिए बैठे। एक तरफ बेलारूस में ‘शांति’ वार्ता जारी है, वहीं दूसरी ओर रूस के परमाणु दस्ते ने युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। रूस इस जंग में आक्रामक होता जा रहा है। आशंका है कि वह परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकता है। क्योंकि रूस के न्यूक्लियर दस्ते ने युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। रूसी मीडिया के मुताबिक न्यूक्लियर ट्रायड ने तैयारी शुरू कर दी है। रूस के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को भी इसकी जानकारी दे दी है। हलाकि आज सुबह से ही ऐसी ख़बरें आना शुरू हो गयी थी कि पुतिन ने ‘न्यूक्लियर फोर्सेज’ को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। रूस के इस कदम से अमेरिका, यूरोप सहित दुनिया में तनाव बढ़ गया है।
रूस ने माना उसके सैनिक यूक्रेन के कब्जे में, हुआ है काफी नुकसान

यूक्रेन बार-बार ये दावा करता रहा है कि उसने रूसी सेना को काफी क्षति पहुंचाई है। इसके बावजूद रूस ने नहीं माना है कि उसके सैनिकों या सैन्य उपकरण को कोई क्षति पहुंची है। अब रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल Igor Konashenkov ने ये स्वीकार किया है कि कुछ रूसी सैनिक यूक्रेन के कब्जे में हैं। उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान बताया, “ऑपरेशन की शुरुआत के बाद से, रूसी सेना ने 254 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, जमीन पर 31 एयरक्राफ्ट , 46 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, 103 तोपखाने और मोर्टार, विशेष सैन्य वाहनों के 164 टुकड़ी को तबाह कर दिया गया है।”

बेलारूस में थोड़ी देर में बातचीत करेंगे रूस और यूक्रेन

रूस और यूक्रेन के बीच आज बेलारूस सीमा पर बातचीत होनी है। पूरी दुनिया की निगाह इस वार्ता पर है। इसको लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि शायद आज इस युद्ध को रोकने के लिए कोई हल निकाला जा सके। यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल बेलारूस पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे वार्ता शुरू होगी। एक वार्ताकार ने वार्ता से पहले कहा कि रूस यूक्रेन के साथ एक समझौता करना चाहता है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा है कि वह ‘तत्काल युद्धविराम’ और रूसी सैनिकों की वापसी चाहते हैं।
पुतिन ने ‘न्यूक्लियर फोर्सेज’ को हाई अलर्ट पर रखा, तनाव बढ़ा
रूस-यूक्रेन युद्ध में आज पांचवें दिन लगातार खबरें आ रही हैं कि पुतिन ने ‘न्यूक्लियर फोर्सेज’ को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। पुतिन के इस कदम से अमेरिका, यूरोप सहित दुनिया में तनाव बढ़ गया है। गौरतलब है कि रूस कल ही यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर पूर्ण नियंत्रण की घोषणा कर चुका है। राजधानी कीव को भी चारों तरफ से घेर चुका है। इसकी पुष्टि सेटेलाइट तस्वीरों से हो चुकी है।
रूसी हमले में अब तक 352 नागरिकों की मौत, 1600 से ज्यादा घायल- यूक्रेन का दावा
यूक्रेन पर रूसी हमले का आज पांचवां दिन है। रूस ने रविवार को यूक्रेन को हर तरफ से घेर कर हमले को तेज कर दिए थे। मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन सेना के जनरल स्टाफ ने बताया कि रूसी सेना ने हर तरफ से बमबारी की है। रूसी हमले में अब तक 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 1600 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस दौरान कुछ सेटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे यह साफ़ पता चल रहा है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।
बेलारूस ने तोड़ा वादा, अपनी जमीन से करवा रहा यूक्रेन पर हवाई हमला
यूक्रेन की मीडिया The Kyiv Independent के अनुसार, “रूस ने Zhytomyr एयरपोर्ट पर हमला करने के लिए इस्कंदर मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया। बेलारूस से रूसी बैलिस्टिक मिसाइल लांचरों का उपयोग करके यूक्रेन पर हवाई हमले किए गए। इससे पहले, बेलारूस ने कहा था कि रूस के साथ यूक्रेन की आगामी शांति वार्ता के बीच वह अपने क्षेत्र से हवाई हमलों की अनुमति नहीं देगा।

यूक्रेन और रूस के बीच बातचीत कुछ ही देर में
बेलारूस के राष्ट्रपति Alexander Lukashenko की जेलेंस्की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बातचीत हुई जिसके बाद दोनों देश बातचीत के लिए तैयार हुए। पुतिन ने ये भी स्पष्ट कर दिया है कि वार्ता के दौरान युद्ध नहीं रुकेगा। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल बेलारूस पहुँच चुके हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने वाली है।
https://twitter.com/KyivIndependent/status/1498178611916034054?ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम मोदी ने यूक्रेन को लेकर बुलाई हाई लेवल मीटिंग

प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन को लेकर लगातार दूसरे दिन दूसरी हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में कई बड़े कैबिनेट मंत्री शामिल होगी। कहा जा रहा है कि कुछ कैबिनेट मंत्री यूक्रेन के आसपास के इलाकों का दौरा करेगी और स्थिति का जायजा लेगी। दरअसल, यूक्रेन में अभी भी हजारों की संख्या में भारतीय छात्र फंसे हुए हैं। इन छात्रों को कैसे और किस ट्रांसपोर्ट के जरिए जल्द से जल्द निकाला जाए इसपर चर्चा होगी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति की हत्या की साजिश

रूस, यूक्रेन के राष्ट्रपति की हत्या करना चाहता है। ये दावा यूक्रेन के राष्ट्रपति ने किया है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि राजधानी कीव में 400 रूसी आतंकी भेजे जा चुके हैं जो उनकी हत्या की फिराक में हैं।

आज हो सकती है रूस और यूक्रेन के बेकह वार्ता

यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता सोमवार सुबह बेलारूसी सीमा के पास शुरू होने वाली है। कीव और मॉस्को बातचीत की तैयारी के बीच यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूसी सेना ‘लगभग सभी दिशाओं में गोलाबारी जारी रखे हुए है’।

जेलेंस्की ने कहा- अगले 24 घंटे बहुत चुनौतीपूर्ण
यूक्रेन पर रूसी हमले का आज पांचवां दिन है। रूस ने रविवार को यूक्रेन को हर तरफ से घेर कर हमले को तेज कर दिए थे। मिली जानकारी के अनुसार यूक्रेन सेना के जनरल स्टाफ ने बताया कि रूसी सेना ने हर तरफ से बमबारी की है। रूसी हमले में अब तक 352 नागरिकों की मौत हो चुकी है और 1600 से ज्यादा घायल हुए हैं। इस दौरान कुछ सेटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे यह साफ़ पता चल रहा है कि रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चरों तरफ से घेर लिया है और बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बात की है। सूत्रों के मुताबिक इस बातचीत में उन्होंने बताया है कि यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इतना झेलने के बावजूद हम पूरे देश में दृढ़ता के साथ डटे हुए हैं और रूसी सेना से मुकाबला कर रहे हैं।
रूस-यूक्रेन जंग पर UNGA में ‘आपातकालीन विशेष सत्र’ आज, UNSC में वोटिंग से बाहर रहा भारत
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने रूस-यूक्रेन मसले पर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में आपातकालीन विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है। इस मसले पर 15 सदस्य देशों में से 11 ने पक्ष में जबकि केवल रूस ने इसके खिलाफ मतदान किया। जबकि चीन, भारत और संयुक्त अरब अमीरात ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका के समयनुसार 28 फरवरी को सुबह 10 बजे न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय में महासभा का 11वां विशेष सत्र होगा। इस सत्र की अध्यक्षता UNGA के अध्यक्ष अब्दुल्ला शाहिद करेंगे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 1950 से अब तक महासभा के ऐसे केवल 10 सत्र बुलाए गए हैं।
वॉर के बीच वार्ता: बेलारूस में होगी रूस-यूक्रेन के बीच बात

रूस-यूक्रेन जंग के चौथे दिन दोनों देशों के बीच बातचीत की सम्भावना अब हकीकत में बदलने जा रही है। रूस की स्टेट मीडिया ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि रूस के साथ बातचीत के लिए यूक्रेन सहमत हो गया है। बातचीत बेलारूस बॉर्डर पर होगी। हालांकि आज सुबह एक वीडियो संदेश में राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने वारसॉ, ब्रातिस्लावा, इस्तांबुल, बुडापेस्ट या बाकू को वार्ता के लिए वैकल्पिक स्थानों के रूप में नामित किया था। अब बताया जा रहा है कि बेलारूस के लिए उन्होंने सहमति दे दी है। समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया जा रहा है कि बेलारूस के राष्ट्रपति एलेग्जेंडर लुकाशेंको के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलदीमीर जेलेंस्की की फोन पर बात हुई और वार्ता के लिए सहमति बन गई। मिली जानकारी के अनुसार बातचीत के लिए यूक्रेन का एक प्रतिनिधिमंडल बेलारूस रवाना हुआ है।

रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में याचिका
यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में रूस के खिलाफ याचिका डाली है। इस बात का ऐलान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने किया है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि रूस ने यूक्रेन में मासूम नागरिकों के खिलाफ नरसंहार किया है। इसके साथ ही इस याचिका में रूस को सजा देने की भी मांग की गई है।
यूक्रेन पर रूसी हमला नरसंहार है, रूस को UNSC से बाहर करो- जेलेंस्की
रूस-यूक्रेन जंग का आज चौथा दिन है। रूसी सेना यूक्रेनी इलाकों में लगातार मिसाइल और रॉकेट दाग रही है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनके देश पर अकारण आक्रमण के चलते रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से बाहर कर देना चाहिए। जेलेंस्की ने रविवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि यूक्रेन पर रूस का हमला नरसंहार है। इसलिए रूस को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से बाहर कर देना चाहिए। इसके आलावा यूक्रेन ने आज रूस पर जबरदस्त पलटवार करते हुए यह दावा किया है कि उसने अब तक 3500 रूसी सैनिकों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन ने दर्जनों टैंक, विमान और 8 हेलिकॉप्टर गिराने का भी दावा किया है। उधर, रूसी सेना ने भी दावा किया है कि यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव पर उनका कब्जा हो चुका है।
रूस से बेलारूस में बाचचीत मंजूर नहीं- यूक्रेन
रूस-यूक्रेन जंग का आज चौथा दिन है। रूसी सेना यूक्रेनी इलाकों में लगातार मिसाइल और रॉकेट दाग रही है। इस दौरान दोनों देशों के बीच वार्ता के संकेत भी मिलते रहे हैं। रूस ने बेलारूस में वार्ता का प्रस्ताव रखा है, लेकिन यूक्रेन ने रूस के साथ वार्ता के लिए बेलारूस को ठिकाने के रूप में खारिज कर दिया है। रविवार को एक वीडियो संदेश में राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने वारसॉ, ब्रातिस्लावा, इस्तांबुल, बुडापेस्ट या बाकू को वार्ता के लिए वैकल्पिक स्थानों के रूप में नामित किया है। इससे यह तो तय माना जा रहा है कि जल्दी ही दोनों देश बातचीत के लिए एक टेबल पर आ सकते हैं।
रूसी सेना का खारकीव में सैन्य ठिकानों-एयरपोर्ट पर कब्जा
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्व में स्थित खार्किव शहर में प्रवेश कर लिया है। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सुबह शहर के केंद्र में और हाइड्रोपार्क के क्षेत्र में चली लड़ाई में रूसी सेना ने गैस पाइपलाइन ध्वस्त कर दी थी। अब विभिन्न एजेंसीज ने पुष्टि कर दी है कि रूसी सैनिकों ने खारकीव में सैन्य ठिकानों और एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया। रूसी सेना हर तरफ से यूक्रेन की राजधानी की ओर बढ़ रही है। रविवार तड़के राजधानी कीव के दक्षिण में भी दो बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी गई।
यूक्रेन का बड़ा दावा- चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप कमांडर को किया ढेर

जंग के आज चौथे दिन यूक्रेन पूरी ताकत के साथ मैदान में रूस को मात देने में लगा है। अब यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के चेचेन स्पेशल फोर्स के टॉप कमांडर मैगोमेद तुशैव को मार गिराया है।

AI की फ्लाइट से 240 भारतीय यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे

यूक्रेन में फंसे भारतियों को निकालने के लिए भारत सरकार जुटी हुई है। भारतियों की वतन वापसी का अभियान जारी है। आज, रविवार को यूक्रेन के बुडापेस्ट से उड़ा Air India का विमान हंगरी के रास्ते होता हुआ दिल्ली पहुँच चुका है। मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट इस फ्लाइट में 240 लोगों को लाया गया है। गौरतलब है कि अब तक यूक्रेन से कुल 709 लोगों को भारत लाया जा चुका है।

यूक्रेन के खारकीव में गैस पाइपलाइन ध्वस्त
यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज चौथा दिन है। बीती 24 फरवरी से यूक्रेन धमाकों से दहल रहा है। कई देशों के प्रतिबंधों के बावजूद रूस के यूक्रेन पर हमले नहीं रुक रहे। खबर आ रही है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के खारकीव में गैस पाइपलाइन ध्वस्त कर दी है। राजधानी कीव से 4 किमी दूर से रूस लगातार अटैक कर रहा है।
रूस का ऐलान- बातचीत को तैयार नहीं यूक्रेन, चौतरफा हमला करेंगे

रूस का कहना है कि यूक्रेन बातचीत के लिए तैयार नहीं है। रूस का कहना है कि उसने यूक्रेन को बातचीत का जो प्रस्ताव दिया गया था, वो यूक्रेन ने स्वीकार नहीं किया है। अब रूस ने ऐलान किया है कि अब उसकी सेना यूक्रेन पर चारों दिशाओं से हमला करने वाली है।

पीएम मोदी से जेलेंस्की ने की समर्थन की गुजारिश

रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस बीच अब औपचारिक तौर पर यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। जेलेंस्की ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने ट्वीट में कहा है कि उन्होंने भारत से सुरक्षा परिषद में यूक्रेन का साथ देने की गुज़ारिश की है।
https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो