31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hariyali ka Sach: Patrika Impact: मेरठ प्रशासन ने जनपद को हरा-भरा करने के लिए इतने पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

पत्रिका सरोकार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 11:01 AM IST

meerut

Hariyali ka Sach: Patrika Impact: मेरठ प्रशासन ने जनपद को हरा-भरा करने के लिए इतने पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

मेरठ। मेरठ की हरियाली और अंधाधुंध तरीके से कम होते पेड़ और बढ़ती कंक्रीट इमारतों को लेकर 'पत्रिका' ने जिले में अभियान चला रखा है। 'पत्रिका' के इस अभियान को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने जनपद की विलुप्त हरियाली को ध्यान में रखते हुए सात लाख 28 हजार पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। शहरीकरण व अन्य कारणों से निरन्तर वन भूमि में आ रही कमी के दृष्टिगत सघन वृक्षारोपण के मुद्दे को 'पत्रिका' ने गंभीरता से उठाया है। इसी क्रम में जिले में विभिन्न किस्म के पौधों का रोपण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद मेरठ में सात लाख 28 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए जगह का चिन्हांकन कर 15 जलाई तक रिपोर्ट देने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः हरियाली का सचः पिछले दस साल में यहां इतने वन काटे गए, सुनकर होश खो बैठेंगे

बचत भवन में पौधारोपण को लेकर बैठक

सघन वृक्षारोपण अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए बचत भवन सभागार में हुर्इ बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित मानकों व पौधों की किस्मों दृष्टिगत रखते हुए पौधरोपण अभियान को सफल बनाए। उन्होंने वन विभाग सहित सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने विभागीय लक्ष्य के अनुरुप जगह का चिन्हांकन 15 जुलाई तक कर उसमें गड्ढा आदि समय से खुदवाएं, ताकि पौधरोपण किया जा सके।

यह भी पढ़ेंः हरियाली का सचः विकास के नाम पर भेंट चढ़ गया यहां का हरा-भरा वातावरण, ताजी हवा के लिए तरस रहे लोग

15 अगस्त को होगा एक साथ पौधरोपण

जिलाधिकारी अनिल धींगरा ने कहा कि सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं आैर पौधारोपण का ये अभियान 15 अगस्त को पूरे जनपद में एक साथ चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः शिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू, इस बार होगी ये खास व्यवस्थाएं

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश