
Eid al-Fitr 2022 : ईद को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयार किया माइक्रो प्लान, विभागों को मिले दिशा—निर्देश
Eid al-Fitr 2022 ईद को लेकर बुलाई गई प्रशासन और पुलिस की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि क्रांतिधरा मेरठ ने हमेशा सर्वधर्म सम्भाव को सर्वोपरि रखकर त्यौहार मनाये है। उन्होंने कहा कि ईद शांति, प्रेम व भाईचारे का त्यौहार है। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति आदि विभिन्न बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था को बिगाडने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि एसीएम अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करें तथा एडीएम सिटी व अन्य अधिकारी भी ईदगाह का मुआयना करें। उन्होंने अपर नगर आयुक्त से कहा कि वह सडको को ठीक कराये तथा जहां पेचवर्क की आवश्यकता है वहां पेचवर्क तत्काल कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सजगता व सतर्कता बनाये रखे। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जायेगी। उनको चिन्हित कर जेल भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी छोटी से छोटी घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दें ताकि घटना के बडा होने से पूर्व ही उसका निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि ईद के समय जलापूर्ति, विद्युत आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होने सिविल डिफेन्स के अधिकारियों से कहा कि वह सिविल डिफेन्स के व्यक्तियो को आई कार्ड जारी करें व उनकी सूची साझा करें।
जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वह अपने व अपने स्टाफ के आईकार्ड अवश्य बनवाये। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर निकायो से कहा कि वह अपने अपने क्षेत्रो में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह एम्बुलेन्स की व्यवस्था सुनिश्चित कराये। उन्होेंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह ईद के समय पुलिस की माकुल व्यवस्था सुनिश्चित कराये। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी विनीत भटनागर, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, एडीएम वित्त पंकज वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमित भट्ट सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपस्थित रहे।
Published on:
27 Apr 2022 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
