
रात से जमकर बरस रहे बदरा
Meerut weather: रात से हो रही बारिश से मई के अंतिम सप्ताह में मौसम काफी सुहाना हो गया है। बारिश से तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
आज सुबह करीब 6 बजे मेरठ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि समान्य से करीब 4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी मेरठ का इस समय 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने आज शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना जताई है। रात से हो ही बारिश और तेज रफ्तार हवाओं से गिरा तापमान गर्मी से लोगों को राहत दे रहा है।
जलभराव और बिजली कटौती
मेरठ में रात से हो रही बारिश से जगह—जगह जलभराव हो गया है। शहर की सड़कें जलमग्न हैं। वहीं तेज आंधी चलने से बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। कई इलाकों में रात से ही बिजली गायब है। जिससे सुबह लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
बारिश के चलते बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों में बारिश के कारण बच्चों को वापस घर लौटा दिया गया।
मौसम विभाग की माने तो आज और कल रविवार को बारिश की संभावना है। इस समय हवा की रफ्तार करीब 35 किमी प्रति घंटा है।
Updated on:
27 May 2023 07:55 am
Published on:
27 May 2023 07:55 am
