19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mulayam Singh Yadav Death : कभी सपा में रहे इन भाजपा विधायक और एमएलसी ने मुलायम सिंह के निधन पर कही ये बात

Mulayam Singh Yadav Death उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के जनक मुलायम सिंह यादव का आज 81 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव के निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। मेरठ में भी जब राजनीति दिग्गजों ने मुलायम सिंह के निधन का समाचार सुना तो उनको बहुत आघात लगा। कभी सपा में मुलायम के करीबी रहीं डा0 सरोजनी अग्रवाल और कैंट से विधायक अमित अग्रवाल को भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर काफी आघात लगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 10, 2022

Mulayam Singh Yadav Death : कभी समाजवादी पार्टी में रहे मेरठ के इन भाजपा विधायकों ने मुलायम सिंह के निधन पर कही ये बात

Mulayam Singh Yadav Death : कभी समाजवादी पार्टी में रहे मेरठ के इन भाजपा विधायकों ने मुलायम सिंह के निधन पर कही ये बात

Mulayam Singh Yadav Death पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव व्यक्तिगत रूप से बहुत अच्छे व्यक्ति थे। उनका राजनीतिक स्वरूप कुछ भी रहा हो। लेकिन एक व्यक्ति के रूप में वो बेहद मिलनसार और सभी के काम आने वालों में से थे। ये कहना है कि कैंट से भाजपा विधायक अमित अग्रवाल का। भाजपा नेता अमित अग्रवाल एक दौर में भाजपा से नाता तोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। उस दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल की मुलायम से नजदीकिया रहीं। हालांकि अमित अग्रवाल अधिक समय तक समाजवादी पार्टी में नहीं टिक पाए थे और वे जल्द ही भाजपा में वापस लौट आए थे।


आज जब भाजपा विधायक अमित अग्रवाल को यह पता चला कि पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी के पुरोधा मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है तो उनको काफी आघात लगा। भाजपा विधायक अमित अग्रवाल ने ककहा कि मुलायम सिंह के जाने प्रदेश मे एक राजनीतिक मोड़ का अंत हो गया है। भाजपा विधायक ने कहा कि वर्ष 1989 में मुलायम सिंह जब प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो प्रदेश की राजनीतिक का एक नया अध्याय शुरू हुआ था। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के साथ ही समाजवादी पार्टी का भी अंत हो गया है। आज लोग समाजवादी पार्टी से सिर्फ मुलायम सिंह के कारण ही जुड़े हुए थे। भाजपा विधायक ने कहा कि मुलायम सिंह हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते थे। यहीं कारण है कि उनके राजनैतिक प्रत़िद्वंदी भी उनकी प्रशंसा करते थे।

यह भी पढ़ें : Mulayam Singh Yadav Death : लंबी बीमारी के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का निधन


समाजवादी पार्टी में लंबा समय गुजारने वाली भाजपा एमएलसी डा0 सरोजनी अग्रवाल भी मुलायम सिंह के निधन का समाचार सुनकर काफी द्रवित हुईं। बता दें कि समाजवादी पार्टी में रहते हुए ही डा0 सरोजनी अग्रवाल मेरठ की जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं थीं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी की सरकार रहते हुए डा0 सरोजनी को मुलायम सिंह यादव ने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया था। भाजपा एमएलसी डा0 सरोजनी अग्रवाल का कहना है कि मुलायम सिंह सबकी मदद राजनीति से ऊपर उठकर करते थे। भाजपा एमएलसी डा0 सरोजनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से राजनीतिक जगत को काफी क्षति पहुंची है। उनके जाने से एक जमाने की भारतीय राजनीति का अवसान हो गया है।


बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग