31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के इस बड़े कालेज में मुंह पर कपड़ा बांधकर आने वाली छात्राआें पर रोक, इसके पीछे बतार्इ यह वजह

कालेज की प्राॅक्टोरियल बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 15 Jul 2018, 5:18 PM IST

meerut

यूपी के इस बड़े कालेज में मुंह पर कपड़ा बांधकर आने वाली छात्राआें पर रोक, इसके पीछे बतार्इ यह वजह

मेरठ। यूपी के एक बड़े कालेज के प्राॅक्ट्रोरियल बोर्ड ने छात्राआें पर निर्णय लिया है। अभी तक एेसा फैसला किसी कालेज ने नहीं लिया था। इसलिए इसका विरोध भी है, लेकिन कालेेज प्रबंधन का कहना है कि यह फैैसला बहुत जरूरी था, क्याेंकि इससे कालेज का माहौल खराब हो रहा था। कालेज के प्राॅक्टोरियल बोर्ड ने मुंह पर कपड़ा बांधकर आने वाली छात्राआें पर कालेज कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी है। साथ ही बोर्ड ने अन्य निर्णय लिए हैं।

यह भी पढ़ेंः काफी इंतजार के बाद जब हुर्इ झमाझम बारिश तो सबने ली राहत आैर एेसे की मस्ती, देखें तस्वीरें

मेरठ कालेज के प्राॅक्टोरियल बोर्ड का निर्णय

दरअसल, पिछले कर्इ दिनों से मेरठ कालेज प्रबंधन को शिकायतें मिल रही थी कि बाहर के युवक-युवतियां कालेज कैंपस में आ रहे हैं आैर घंटों बैठकर यहां का माहौल खराब कर रहे हैं। यहां आने वाली युवतियां मुंह पर कपड़ा बांधकर आती हैं, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सके। कालेज के प्राॅक्टोरियल बोर्ड ने मिल रही शिकायतों पर कालेज कैंपस में चेकिंग करार्इ तो सच्चार्इ सामने आ गर्इ।

यह भी पढ़ेंः परिवहन मंत्री ने प्राइवेट कार से पहुंचकर आरटीआे पर मारा छापा तो मच गया हड़कंप, अफसर आैर कर्मचारियों का यह हुआ हाल

चेकिंग में पकड़े गए बाहरी युवक-युवतियां

प्राॅक्टोरियल बोर्ड की टीम ने शनिवार की दोपहर चेकिंग की तो आॅडिटोरियम के पास पेड़ के नीचे युवक-युवती खाना खा रहे थे। टीम के सदस्यों ने जब दोनों से आर्इ कार्ड मांगा तो उन्होंने मना कर दिया आैर कहा कि वे टाइम पास करने आए थे। इसी तरह कैंपस में ही अन्य युवक-युवती चेकिंग के दौरान मिले। युवती ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। दोनों ही मेरठ कालेज के छात्र नहीं थे। इन चारों को टीम ने चेतावनी देकर छोड़ा। बाद में प्राॅक्टोरियल बोर्ड की बैठक हुर्इ।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में मुकदमे की पैरवी करने वालों को धमकियां मिलने का एक आैर मामला आया सामने

आर्इ कार्ड रखना होगा अपने पास

चीफ प्राॅक्टर डा. अलका चौधरी का कहना है कि बैठक में निर्णय लिया गया है कि मेरठ कालेज के छात्र-छात्राएं कालेज में आते समय अपना आर्इकार्ड साथ रखें, उनसे कभी भी मांगा जा सकता है। साथ ही छात्राएं कालेज के अंदर मुंह पर कपड़ा बांधकर नहीं आएंगी। अगर एेसा नहीं करती हैं तो उन्हें कालेज कैंपस में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्राॅक्टोरियल बोर्ड की टीमें कालेज के अंदर दो बार चेकिंग करेंगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश