1000 रुपये तक का रिचार्ज
अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट कार्ड में 50 रुपये के गुणांक से 1000 रुपये तक का रिचार्ज किसी भी इलेक्ट्रिक बस में परिचालक के माध्यम से कराया जा सकेगा। इस अवसर पर एमडी लोकेश राजपूत, एमआरएम फाइनेंस मुकेश अग्रवाल, एआरएम संचालन विपिन सक्सैना सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।