
मेरठ। जनपद में चार और जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन झारखंड से जमात में महलका आए थे और एक इंडोनेशिया से सरधना आया हुआ था। बुधवार को भी इंडोनेशिया के एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा क्रॉकरी कारोबारी की रिश्तेदार एक किशोरी का दोबारा टेस्ट कराया गया, जो फिर से पॉजिटिव आया है। हापुड़ के एक मरीज की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले 24 घंटे में मेरठ के कुल 31 सैंपल की जांच हुई, जिनमें चार पॉजिटिव हैं। अब तक मेरठ में कुल 24 मरीज पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। 195 की रिपोर्ट नेगेटिव आई, एक की मौत हो चुकी है।
वैसे मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में गुरुवार को 75 सैंपल की जांच हुई। मेरठ और आसपास के जिलों के सैंपल थे। एक सैंपल हापुड़ का भी पॉजिटिव आया है। इंडोनेशिया से जमात में आया एक युवक बुधवार को भी कोरोना पॉजिटिव आया था। यह जमात चार दिन पहले 11 लोगों के साथ सरधना आई थी। सरधना में जिस मस्जिद में जमाती ठहरे हुए थे, वह एरिया पहले ही सील किया जा चुका है, जबकि महलका में जहां यह तीन जमाती ठहरे हुए थे। यहां भी रात में ही एक किलोमीटर का एरिया सील कर दिया जाएगा। यह चारों जमाती सुभारती अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं मेरठ में बुधवार को 65 सैंपलों की जांच हुई थी, जिसमें एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वह जमात में आया था, सुभारती में क्वारंटीन किया गया था। इस तरह अब तक मेरठ में 24 केस कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
मस्जिद को किया सैनिटाइज
चारों जमाती जिनका कोरोना पॉजिटिव आया है, वे सभी सरधना की एक मस्जिद में रह रहे थे। इनमें से एक इंडोनेशियाई है। इन चारों को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं जिस मस्जिद में ये लोग रह रहे थे। उसे जिला मलेरिया अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने सैनिटाइज करवा दिया है। उन्होंने बताया कि मस्जिद के अलावा पूरे सरधना को सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सरधना को पूरी तरह से सील कर दिया है। मस्जिदों के बाहर भी पुलिस की सख्ती कर दी गई है।
Updated on:
03 Apr 2020 08:36 pm
Published on:
03 Apr 2020 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
