
मेरठ। जिले की चिकित्सा सुविधाएं दिल्ली (Delhi) और देश के अन्य महानगर में मिलने वाली मेडिकल सुविधाओं को टक्कर दे रही हैं। यहां पर आधुनिक और संसाधनों से युक्त अस्पताल तो हैं ही, साथ ही इनमें काम करने वाले डॉक्टर भी बेजोड़ और काफी होनहार हैं।
गलती से पी लिया था तेजाब
मेरठ (Meerut) के डॉक्टर (Doctor) ध्रुव जैन ने एक महिला मरीज की बंद आहार नली का विकल्प उनके आमाशय से तैयार कर दिया। डॉ. ध्रुव ने महिला के अमाशय से ही एक नई आहार नली का निर्माण कर दिया। उन्होंने बताया कि इस महिला ने गलती से तेजाब (Acid) पी लिया था। इस कारण उसकी आहार नली प्रभावित हुई और वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बंद हो गई थी। इसके बाद उसे खाने-पीने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वह दिल्ली और अन्य कई जगहों पर अपना इलाज करवा चुकी थी, लेकिन कहीं उसको आराम नहीं मिला।
ऑपरेशन में करीब 6 घंटे लगे
इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ डॉ. ध्रुव के पास पहुंची थीं। डॉक्टर ने ऑपरेशन करके अमाशय से नई आहार नली का निर्माण कर दिया। इस ऑपरेशन में पेट से आमाशय को गले तक पहुंचाकर नई आहार नली का निर्माण किया गया। इस ऑपरेशन को गैस्ट्रिक पुलउप के नाम से जाना जाता है। इसमें करीब 6 घंटे का समय लगा। इसी दौरान एक अन्य मरीज भी आया, जिसकी आहार नली में कैसर था। इस वजह से वह खाना नहीं खा पा रहा था। उसकी आहर नली भी ऑपरेशन कर निकाली गई। उसके बाद नई आहार नली का निर्माण अमाशय से किया गया। दोनों मरीजों का ऑपरेशन सफल रहा। अब दोनों को खाने पीने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है।
Updated on:
03 Jan 2020 09:21 am
Published on:
03 Jan 2020 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
