4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस भाजपा विधायक ने नहीं मानी अमित शाह की बात, थाना प्रभारी को दी धमकी

अमित शाह के मेरठ की सीमा से निकलते ही विधायक उनकी सीख को पूरी तरह भूल गए

3 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Aug 18, 2018

Dinesh Khatik

इस भाजपा विधायक ने नहीं मानी अमित शाह की बात, थाना प्रभारी को दी धमकी

मेरठ। सत्ता का नशा जब चढ़ता है तो व्यक्ति यह भी भूल जाता है कि वह बोल क्या रहा है। कुछ दिन पहले ही मेरठ में प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा के विधायकों और सांसदों को ट्रांसफर और पोस्टिंग के अलावा ऐसे कार्येां से दूर रहने को कहा था, जिससे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंच सकता हो। अमित शाह के मेरठ की सीमा से निकलते ही विधायक उनकी सीख को पूरी तरह भूल गए। मेरठ से भाजपा विधायक दिनेश खटीक का अब एक और आॅडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एसओ मवाना को धमकी देते हुए कह रहे हैं, आज की तारीख नोट कर लो। तुमको मैंने अगर बलिया नहीं पहुंचाया तो मेरा नाम बदल देना।

यहां सुनें ऑडियो:भाजपा के इस विधायक ने कोतवाल को दी ट्रांस्फर की धमकी, ऑडिया हुआ वायरल

ऑडियाे हुआ वायरल

आॅडियो वायरल होने के बाद से विधायक बचाव की मुद्रा में आ गए हैं। मामला पति-पत्नी के झगड़े का बताया जा रहा है। इसमें महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति को हल्‍की धाराओं में चालान कर जेल भेजने की कार्रवाई की। बताया जाता है कि हस्तिनापुर से भाजपा विधायक दिनेश खटीक महिला के पति की तरफ से पैरवी कर रहे थे। विधायक को जब पता चला कि एसओ मानविंदर सिंह ने महिला के पति का चालान धारा 151 के तहत कर दिया है तो वह तैश में आ गए और एसओ को फोन मिला दिया।

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से चंद घंटे पहले भाजपा के इस पूर्व दिग्‍गज विधायक ने ली अंतिम सांस

एसओ ने कहा, महिला के साथ गलत हुअा है

वायरल हुई आॅडियो के अनुसार एसओ को उन्होंने आदेशित लहजे में धमकाते हुए कहा, तुम्हें हम नौकरी करना सिखा देंगे। आज की तारीख याद कर लो। हमने तुम्हें बलिया नहीं पहुंचाया तो हमारा नाम बदल देना। एसओ ने दुहाई दी कि महिला के साथ गलत हुआ है। फिर भी आपकी बात मानते हुए धारा 377 की जगह युवक का चालान 151 में किया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री ने कराई थी शाहरुख खान के माता और पिता की शादी

ट्रांसफर कराने की दी धमकी

इस पर भी विधायक नहीं माने। एसओ ने कहा, विधायक जी नौकरी करनी है। कहीं भी भिजवा दो। बलिया में भी तो लोग नौकरी कर रहे हैं। आॅडियो में विधायक कह रहे हैं कि अगर बलिया ट्रांसफर नहीं कराया तो वह राजनीति छोड़ देंगे। एसओ को धमकी देते हुए विधायक ने कहा, अगर तुम सोच रहे हो कि एक-दो नेता तुम्हें बचाकर जिले में ही करवा देंगे तो यह अपने दिमाग से निकाल दो।

यह भी पढ़ें:इन जिलाें में प्रवाहित की जाएंगी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

एसओ पर लगाया रुपये लेने का आरोप

विधायक ने एसओ पर आरोप लगाए कि उन्‍होंने महिला से रुपये ले लिए हैं। इस पर एसओ ने अपनी औलाद की कसम खाई और कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि उसने रुपये लिए है तो वे नौकरी छोड़ देंगे।

देखें वीडियो:राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए अटल बिहारी वाजपेयी

क्‍या बोले विधायक

इस बारे में जब एसओ से पत्रिका ने फोन पर बात की तो उनका कहना था कि वह कुछ नहीं कहना चाहते। इस बारे में विधायक ही बेहतर बता सकते हैं। वहीं, हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से जब वायरल हुई आॅडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी आवाज में किसी और ने एसओ को बात की है। उनका इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है। यह उनकी छवि बिगाड़ने के लिए किया गया है।