9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से चंद घंटे पहले भाजपा के इस पूर्व दिग्‍गज विधायक ने ली अंतिम सांस

16 अगस्‍त यानी गुरुवार को लगातार पांच बार विधायक रह चुके साहब सिंह चौहान की हुई मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

sharad asthana

•

Updated: 17 Aug 2018, 3:39 PM IST

sahab singh chauhan

अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से चंद घंटे पहले भाजपा के इस पूर्व दिग्‍गज विधायक ने ली अंतिम सांस

गाजियाबाद। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्‍त यानी गुरुवार को शाम 5.05 बजे दिल्‍ली के एम्‍स में आखिरी सांस ली थी। इसी दिन गुरुवार को ही भाजपा के एक और कद्दावर नेता की भी मृत्‍यु हुई है। वह दिल्‍ली से पांच बार विधायक रहे थे। गुरुवार को उन्‍होंने गाजियाबाद के वैशाली स्थित मैक्‍स सुपर स्‍पेशलिटी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें:इस सपा नेता ने कहा, अटल जी ने उनके लिए कराया था दोबारा शपथ ग्रहण समारोह

पांच बार रह चुके हैं विधायक

पूर्वी दिल्‍ली से पांच बार विधायक रह चुके साहब सिंह चौहान का गुरुवार को वैशाली के मैक्‍स अस्‍पताल में निधन हो गया। इसकी पुष्टि मैक्‍स अस्‍पताल के प्रबंधन ने की है। वह कैंसर के मरीज थे और काफी समय से उनका इलाज चल रहा था। मैक्‍स अस्‍पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 68 साल थी। वह लगातार पांच बार विधायक रहे थे। ऐसा करके उन्‍होंने अपना नाम उन गिने-चुने नेताओं में शामिल किया था, जिन्‍होंने ऐसी उपलब्धि हासिल की थी।

यह भी पढ़ें:कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री ने कराई थी शाहरुख खान के माता और पिता की शादी

राजनीतिक सफर

साहब सिंह चौहान दिल्‍ली विधानसभा के पांच बार सदस्‍य रह चुके हैं। सबसे पहले उन्‍होंने भाजपा के टिकट पर 1993 में यमुना विहार से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्‍होंने कांग्रेस के भीष्‍म शर्मा को हराया था। इसके बाद वह लगरातार पांच बार तक विधायक रहे। उन्‍होंने दो बार यमुना विहार और तीन बार घोंडा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। 2015 में वह अरविंद केजरीवाल की लहर में चुनाव हार गए थे। उन्‍हें आम आदमी पार्टी के श्रीदत्त शर्मा ने हराया था। 1980 से राजनीति में सक्रिय साहब सिंह चौहान घोंडा जोन भाजपा के अध्‍यक्ष, शाहदरा जिले के सेकेट्री, नॉर्थ-ईस्ट दिल्‍ली के जनरल सेकेट्री और नॉर्थ-ईस्‍ट दिल्‍ली भाजपा के उपाध्‍यक्ष भी रह चुके थे।

यह भी पढ़ें:इन जिलाें में प्रवाहित की जाएंगी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां

मनोज तिवारी ने जताया दुख

उनके निधन पर दिल्‍ली भाजपा के अध्‍यक्ष मनोज तिवारी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मनोज तिवारी ने कहा कि चुनावी राजनीति के अलावा संगठन के कार्यों में भी साहब सिंह चौहान ने अतुलनीय योगदान दिया है। उनका आकस्मिक निधन भाजपा परिवार और समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है।

यह भी पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी की समधन ने खोला बड़ा राज, जब पता चला था भांजी के प्रेम के बारे में