शाहनवाज खान उत्तर प्रदेश के मेरठ से चार बार सांसद और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे। उनका जन्म पाकिस्तान के रावलपिंडी जिले के मटोर गांव में हुआ था। वह ब्रिटिश सेना में अफसर भी रहे थे। बाद में वह नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिन्द फौज में शामिल हो गए थे। वह शाहनवाज खान ही थे, जिन्होंने आजाद हिन्दुस्तान में लाल किले पर ब्रिटिश हुकूमत का झंडा उतारकर देश का तिरंगा लहराया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटे और तीन बेटियां थे। उन्होंने शाहरुख खान की मां लतीफ फातिमा को गोद लिया था। शाहरुख के पिता शाहनवाज के साथ ही वह पाकिस्तान से भारत आए थे। इसके बाद उन्होंने दोनों की शादी कराई थी।