एक और किस्सा सुनाते हुए नवाब सिंह नागर ने कहा, पूरे देश में पार्टी को मजबूत करने का अभियान चल रहा था। अटल जी 60 साल के हो गए थे। हमने उन्हें 60 हजार रुपये की थैली भेंट करने की योजना बनाई लेकिन जोड़-तोड़कर करके भी कुल 38 हजार रुपये ही जुटा पाए। जब इस थैली को अटल जी को दिया तो उन्होंने इसे हाथ में लिया। इसके बाद उन्होंने हंसते हुए कहा था, हल्की है। इस पर सब लोग हंस पड़े थे।