रिश्ते में लगने वाली उनके समधी और समधन ने पत्रिका से बातचीत करते हुए बताया कि अटल जी अक्सर गाजियाबाद आते थे और इस दौरान वह घंटा घर की चाट खाया करते थे। जिस समय वह प्रधानमंत्री थे, उस समय उनकी दत्तक पुत्री की भांजी की रिंग सेरेमनी पीएम हाउस में ही हुई थी। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने होने वाले दामाद मुकुल का इंटरव्यू भी खुद ही लिया था।