कम ही लाेग यह जानते हाेंगे कि जब अटल बिहारी वाजपेई काे यहां सरसावा में 12 दिन तक अस्थाई जेल में रहना पड़ा था। इस अवधि में उनके लिए हर राेज पूर्व सांसद रशीद मसूद खाना लेकर जाते थे। अटल बिहारी के जाने के बाद रशीद मसूद भी काफी दुःखी हैं। पुरानी बाताें काे याद करते हुए वह कहते हैं कि वाजपेयी जी ने कभी किसी से काेई भेदभाव नहीं रहा। उनका वाजपेयी जी सीधा नाता रहा। अटल बिहारी वाजपेयी एेसे नेता थे जिन्हाेंने भाजपा में रहकर आरएसएस की विचार धारा के विपरीत जाकर भी काम करना पड़ा ताे उन्हाेंने किया लेकिन कभी किसी से काेई भेदभाव नहीं किया। रशीद मसूद कहते हैं कि 2002 में गुजरात दंगें हुए ताे अटल बिहारी वाजपेयी ने नरेंद्र माेदी काे राज धर्म का रास्ता अपनाने की सलाह दी। यह उनकी विलक्षण प्रतिभा आैर साफ छवि का साफ उदाहरण है, यही कारण है कि आज उनके इस दुनिया से जाने पर पूरा देश शाेक में डूबा हुआ है। प्रत्येक जाति आैर धर्म के लाेग आज उनके लिए आंसू बहा रहे हैं आैर दुःखी हैं।