30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut : ससुराल से अपहरण कर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गंगनहर में फेंका

दरिंदों ने मारने की नीयत से गंगनगर में फेंका अभी तक आराेपियाे का नहीं लगा काेई सुराग

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

shivmani tyagi

Jul 20, 2020

shiv.jpg

meerut

मेरठ ( meerut crime news ) विवाहिता का ससुराल से अपहरण कर उसके साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। दुष्कर्म के बाद आरोपी, विवाहिता को गंगनगर में फेंककर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: सपा सांसद ने दिया अजीबो-गरीब बयान, कहा- मुस्लिमों के सामूहिक नमाज पढ़ने से ही देश से भागेगा कोरोना

बदहवास विवाहिता ने किसी तरह गंगनहर से निकलकर अपनी जान बचाई और पास ही खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद घटना ( meerut crime) का पता चल सका। पीड़िता के पास मदद के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। महिला से सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी मिली तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें: Lockdown में खर्च से बचने के लिए तय कर दी 12 साल की बेटी की शादी, बाद में पिता ने मांगी माफी

मामला थाना सरधना क्षेत्र का है। सोमवार सुबह एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पीडिता ने बताया कि उसकी मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी ससुराल है। रविवार देर रात उसका ससुराल के घर से अपहरण कर लिया गया। अपहरण के बाद आरोपियों ने उसके साथ पूरी रात सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे अटेरना पुल के पास गंगनहर में फेंक गए। किसी तरह वह बाहर निकली, पास में ही खेत में दो युवक काम कर रहे थे जिन्हें देखकर उसने आवाज लगाई। दोनों युवकों को उसने बताया कि, उसका अपहरण कर लिया गया था। इस दौरान पीड़िता ने आपबीती भी बताई। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी लगने पर सरधना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सीएचसी ले गई।

यह भी पढ़ें: ताऊ के लड़के ने मारा थप्पड़ तो चचेरे भाई ने सीने में उतार दी गोली

थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने पीड़िता के परिजनों से फोन पर बात की। पीड़ित महिला की मां ने बताया कि उनकी बेटी की शादी छह माह पूर्व बुढ़ाना क्षेत्र के गांव गुढ़ाना में हुई थी। वह ससुराल से ही रविवार रात में करीब 11 बजे लापता हुई थी। यह भी बताया कि ससुराल वालों का रात में फोन आया था। सीओ जितेद्र सरगम का कहना है कि अभी मामले की जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।