25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में पिता ने 3 साल के बेटे को मार डाला, फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर कर ली आत्महत्या

Meerut Suicide Case: मेरठ में पिता ने 3 साल के मासूम बेटे को जहर देकर मार डाला और फिर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी। पढ़ें पूरी खबर।
2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Aman Pandey

Jul 11, 2026

murder in meerut

सांकेतिक इमेज- पत्रिका

Father Kills Son In Meerut: मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के रेहदरा किला गांव निवासी कपिल का विवाह गोविंदपुर शकरपुर गांव की रहने वाली काजल से हुआ था। बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, जो लगातार बढ़ता जा रहा था। इसी पारिवारिक विवाद के बीच शुक्रवार शाम कपिल अचानक अपनी ससुराल गोविंदपुर पहुंच गया।

ससुराल जाकर बच्चे को साथ ले गया था आरोपी

काजल के पिता हरी किशन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कपिल ने अपने तीन साल के बेटे को किसी बहाने से अपने साथ ले लिया और घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली, तो वे तत्काल बच्चे को नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक स्थिति काबू से बाहर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इलाज के दौरान पिता ने भी दम तोड़ा

इसके बाद कपिल ने भी वही जहरीला पदार्थ खुद खा लिया। उसकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान देर रात उसकी भी मृत्यु हो गई। इस तरह कुछ ही घंटों के भीतर पिता-पुत्र दोनों की जान चली गई।

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंचा और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चे के नाना हरी किशन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आने के बाद ही घटना की असली वजह और उससे जुड़े तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कपिल पेंटर का काम करता था। उसके दो बच्चे थे। दो बच्चों में एक 3 साल का बेटा लड्डू था और एक 2 साल की बेटी परी। बीते 3 जुलाई को उसकी पत्नी काजल की छोटी बहन की शादी थी, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ था। शादी समारोह के दौरान कपिल ने शराब ज्यादा पी ली थी। इस पर काजल ने उसे टोक दिया। पत्नी का टोकना कपिल को इतना नागवार गुजरा कि वह गुस्से में आकर पत्नी और बच्चों को ससुराल में ही छोड़कर अकेला चला गया। कल शाम कपिल अचानक अपनी ससुराल वापस आया। वह अपने 3 साल के बेटे लड्डू को दुकान से कोई खाने-पीने की चीज (टॉफी/बिस्कुट) दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया।