8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Karva Chauth 2022 : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं से गुलजार रहा देर रात तक मेरठ का बाजार

Karva Chauth 2022 मेरठ के बाजार बुधवार की देर रात 12 बजे तक करवा चौथ पर गुलजार रहे। महिलाएं रात तक मेहंदी लगवाने के लिए सड़कों के किनारे बैठी रहीं। वहीं कुछ अपनी बारी का इंतजार करती रही। ब्यूटी पार्लर में भी रात एक बजे तक महिलाओं की भीड़ रही। कुछ जगहों पर तो रात में दो बजे तक ब्यूटी पार्लर खुले रहे। ऐसा ही हाल मेंहदी लगाने वालों का रहा। देर रात तक भी उनको फुर्सत नहीं मिली। हालांकि बुधवार की सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की भीड़ होनी शुरू हो गई थी। जो रात में दो बजे तक भी नहीं खत्म हुई।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 13, 2022

Karva Chauth 2022 : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं से गुलजार रहा देर रात तक मेरठ का बाजार

Karva Chauth 2022 : करवा चौथ पर सुहागिन महिलाओं से गुलजार रहा देर रात तक मेरठ का बाजार

Karva Chauth 2022 आमतौर पर रात 9 बजे बंद होने वाले मेरठ के बाजार करवा चौथ के मौके पर बुधवार की रात 12 बजे तक खुले रहे। मेरठ के बाजारों में हर तरफ महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी। मेंहदी लगवाने वालों की दुकानों पर महिलाएं अपने बारी की प्रतीक्षा करती दिखाई दीं। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बुधवार को मेरठ के सभी प्रमुख बाजारों में दिन से ही भारी भीड़ उमड़ रही थी। पूजा सामग्री व कपड़ों की दुकानों पर देर रात तक महिलाएं खरीदारी करती रही। मेरठ महानगर से लेकर देहात तक के बाजारों में करवा चौथ के लिए करवा, कैलेंडर,गहने, कपड़े,चूड़ियां, श्रृंगार के सामान के अलावा मेंहदी लगाने वालों की दुकानों पर भारी भीड़ दिखाई दी।

इसके अलावा मिष्ठान,किराना, ड्राइफ्रूट, फल की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं देर रात तक खरीदारी करती देखी गईं। बाजार में कुछ महिलाएं मास्क लगाकर खरीदारी करने के लिए आई तो अधिकांश के चेहरे पर मास्क ही नहीं दिखाई दिया। करवा चौथ की पूर्व संध्या पर बाजार में ऐसी भीड़ उमड़ी की पूरी यातायात व्यवस्था ही ध्वस्त हो गई। मेरठ के सेंट्रल मार्केट, आबूलेन, सदर बाजार, लालकुर्ती बाजार, हापुड अडडा भगत सिंह मार्केट, दिल्ली रोड, पर बाजारों में भीड़ के चलते चारों तरफ जाम ही जाम दिखाई दिया। सबसे अधिक जाम ई-रिक्शा के कारण लगा रहा। नो-एंट्री का भी असर बाजार में नहीं दिखाई दिया।


यह भी पढ़ें : Weather update on Karva chauth today : आज करवा चौथ पर ऐसा रहेगा मौसम का हाल, मेरठ में इस समय निकलेगा चांद

बाजारों में प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा के लिए पुलिस व्यवस्था तो थी लेकिन अव्यवस्था के चलते सभी कुछ अस्त—व्यस्त हो गया। करवा चौथ के मौके पर जहां एक तरफ ऑनलाइन खरीदारी से लेकर मुख्य बाजारों तक खरीदारी की होड़ थी। वहीं दूसरी ओर ब्यूटी पार्लरों में विशेष छूट के साथ महिलाओं को लुभाने के आफर थे। करवाचौथ पर हाइटेक एयरब्रश मेकअप की बेहद डिमांड रही। मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सुबह से कॉस्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं को ब्यूटी पार्लर में कई दिन पहले अपनी बुकिंग करवानी पड़ी थी। उसके बाद उनका आज नंबर आया था। वहीं चूड़ी की दुकानों, मेहंदी लगवाने को लेकर मारामारी रही।