
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जय-जयकार करने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्यों
मेरठ। जनपद में बुधवार को एक मुस्लिम युवक ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जय-जयकार की, उससे हड़कंप मच गया। बाद में पुलिस ने उसे गंभीर मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे पीटा भी। दरअसल, युवक दो बोतल में पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उसने इस दौरान नारे लगाए, हमारा नेता कैसा हो, नरेंद्र मोदी जैसा हो। इस बीच उसने वहां मौजूद लोगों पर पेट्रोल भी छिड़का और आत्मदाह करने की धमकी दी। करीब पांच घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने काफी मुश्किल से उसे टंकी से नीचे उतारा।
खुशहाल नगर का रहने वाला है जियाउल हक
मामला मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित जल निंगम की टंकी का है। बुधवार सुबह करीब 12 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के खुशहाल नगर का रहने वाला जियाउल हक टंकी पर चढ़ गया। उसने आत्मदाह करने की धमकी दी। उसके पास पेट्रोल की दो बोतलें और लाउडस्पीकर था। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंच गए। टंकी पर चढ़कर जियाउल हक ने लाउडस्पीकर पर कहा कि देश में गायों का कत्ल हो रहा है। सपने में गाय उसे टक्कर मारती हैं। उसने प्रशासन से गाहत्या पर रोक लगाने की मांग की। उसने कहा कि गोहत्या करने वालों का एनकाउंटर होना चाहिए।
गोहत्या करने वालों का एनकाउंटर करने की मांग
देश में गायों की हत्या हो रही है। रात को सपने में गाय आकर उसे टक्कर मारती हैं। परेशान होकर वह टंकी पर चढ़ा है। उसने प्रशासन से मांग कि की किसी भी तरह से गोहत्या पर रोक लगाए। उसने मेरठ में हाई कोर्ट बेंच बनाने की मांग भी रखी। जियाउल हक का कहना है कि गोवंश की हत्या करने वालों का एनकाउंटर कर देना चाहिए। इस दौरान उसने मेरठ में हाईकोर्ट बेंच की मांग भी की। वहीं, बीच-बीच में जियाउलहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद्री के लिए नारे भी लगाता रहा। उसने कहा, हमारा नेता कैसा हो, नरेंद्र मोदी जैसा हो। साथ ही लाउडस्पीकर पर उसने कहा कि देश में पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई हैं। यह नरेंद्र मोदी के अलावा कोई और नहीं कर सकता है। मोदी ही पाकिस्तान को नष्ट करेंगे।
टंकी के चारों आेर लगाया जाल
इस बीच नीचे मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने टंकी के चारों आेर जाल लगा दिया था, जिससे जियाउलहक अगर कूदता भी है तो उसे बचाया जा सके। जाल देखकर युवक ने खुद पर पेटट्रोल छिड़क लिया और धमकी दी अगर इसे नहीं हटाया गया तो वह आत्मदाह कर लेगा। इसके बाद पुलिस ने जाल हटा लिया। इस बीच आरोपी युवक ने नीचे मौजूद लोगों पर भी पेट्रोल छिड़क दिया। करीब पांच घंटे बाद कड़ी मशक्कत से पुलिस ने आम लोगों की मदद से उसे पकड़ा और खींचकर नीचे लेकर आए। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है।
पहले भी कई बार टंकी पर चढ़ चुका है आरोपी
एसएसअाई सिविल लाइन धनप्रकाश का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार पानी की टंकी पर चढ़ चुका है। उसने कुछ लोगों पर पेट्रोल भी छिड़क दिया था। उस पर आत्महत्या के प्रयास, जान से मारने की धमकी देने और जानलेवा हमले की धारा में मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
28 Feb 2019 09:53 am
