8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut News: लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे सनी काकरान के खिलाफ मेरठ में हुई गवाही, छावनी में तब्दील कचहरी

Meerut News: आज मेरठ कचहरी में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे सनी काकरान के खिलाफ गवाही हुई। इस दौरान कचहरी में चप्पे—चप्पे पर पुलिस तैनात रही।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 03, 2023

Meerut News: लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे सनी काकरान के खिलाफ मेरठ में हुई गवाही, छावनी में तब्दील कचहरी

Meerut News: लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे सनी काकरान के खिलाफ मेरठ में हुई गवाही, छावनी में तब्दील कचहरी

Meerut News: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक साल पहले हुई छात्र पराग की हत्या के मामले में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के गुर्गे सनी काकरान के खिलाफ मुकदमें में सुनवाई हुई। मुकदमा अपने अंतिम पड़ाव में है। गुरूवार को इस मामले में कोर्ट में गवाही होनी थी। जिसके चलते सुबह से कचहरी परिसर छावनी में तब्दील रही। कडी सुरक्षा के चलते आने जाने वालों की कडी तलाशी ली गयी। हर आने जाने वालों की तलाशी के बाद ही लोगों को कचहरी और कोर्ट के अंदर प्रवेश दिया गया। बता दें एक साल पहले थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के पावली खुर्द गांव में रहने वाले लॉ के छात्र पराग की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर सनी काकरान समेत कई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। छात्र पराग की हत्या का आरोपी सनी काकरान मेरठ जेल में बंद है। छात्र पराग की हत्या का मुकदमा फाइनल स्टेज में है। बताया जाता है कि इस मामले में आज गुरुवार को इस मामले में मेरठ कचहरी में 14 न्यायालय कोर्ट में एक गवाह की गवाही होनी थी।


यह भी पढ़ें : Meerut News: बसपा के पूर्व विधायक और सपा नेता योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट की तैयारी

गवाह की सुरक्षा की दृष्टि से एसपी सिटी पीयूष सिंह के नेतृत्व में कचहरी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान मौके पर तीन सीओ के अलावा कई थानों की पुलिस और क्यूआरटी के जवान कचहरी में सुबह से तैनात रहे। मेरठ कचहरी में आने वाले सभी लोगों को कड़ी चेकिंग के बाद ही भीतर प्रवेश दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में गवाही के बाद गवाह को पुलिस सुरक्षा में उसके घर भेजा गया। कोर्ट में गवाह ने अपनी गवाही दी और इसके बाद फैसला सुरक्षित कर लिया गया। इस मामले में अब कोर्ट का फैसला कब आएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।