15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut Nida Murder Case Update : ननद ही निकली कातिल, रसोई के चाकू से भाभी को मार डाला

Meerut Murder Case: मेरठ में हुई निदा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने महज दो दिन के भीतर सुलझा ली है। निदा की हत्या उसकी अपनी ननद ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी रिमशा को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।
2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Aman Pandey

Jul 15, 2026

Delhi Badarpur Murder Case

प्रतीकात्मक तस्वीर

Meerut Nida Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ में खून से लथपथ मिली विवाहिता की मौत के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। इस मामले में मृतका की ननद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ननद को शक था कि उसके पति और उसकी भाभी के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। आरोप है कि गुस्से में ननद रसोई से चाकू लेकर आई और भाभी पर कई बार हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से विवाहिता की मौत हो गई।

घटना के बाद इसे हादसा दिखाने की कोशिश की गई। परिवार की ओर से बताया गया कि महिला फर्श पर फिसलकर गिर गई थी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले सबूतों और पूछताछ में हत्या की बात सामने आ गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

छह साल पहले हुई थी शादी, दो बच्चों की मां थी निदा

किदवई नगर निवासी निदा की शादी करीब छह वर्ष पहले अहमदनगर गली नंबर-2 निवासी शाहवेज से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। शाहवेज अपने पिता के साथ मिलकर टेलरिंग का काम करता है।

पड़ोसी के फोन से मिली अनहोनी की सूचना

मृतका के परिजनों के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी का फोन आया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में कुछ अनहोनी हो गई है। सूचना मिलते ही निदा की मां, दोनों भाई और अन्य परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि निदा का शव फर्श पर पड़ा है और आसपास काफी खून फैला हुआ है। परिजनों का आरोप था कि मृतका के हाथ, पैर और गले पर चोट के निशान थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

सूचना मिलते ही सीओ कोतवाली संग्राम सिंह और लिसाड़ी गेट पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पूछताछ में हुआ खुलासा

मंगलवार को पुलिस ने करीम नगर निवासी ननद रिमशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान रिमशा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि निदा और उसके अपने पति के बीच नाजायज रिश्ते थे। इसको लेकर घर में लंबे समय से कलह का माहौल बना हुआ था। घटना वाले दिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। गुस्से में रसोई में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और निदा पर हमला कर दिया। इससे निदा की मौके पर ही मौत हो गई।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को रिमशा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि मामले में नामजद अन्य आरोपी, जिनमें निदा का पति भी शामिल हैं, जो अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

कोतवाली सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि जांच में स्पष्ट हो चुका है कि कि मृतका की अपने नंदोई से बढ़ती नजदीकियों को लेकर उसकी ननद रिम्शा नाराज रहती थी। इसी विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।