11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pulwama Revenge: चौराहों पर दिखा ऐसा नजारा कि हर कोर्इ देखता रह गया, इन लोगों ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो

एयर स्ट्राइक को लेकर लोगों में खुशी की लहर

2 min read
Google source verification
meerut

Pulwama Revenge: चौराहों पर दिखा ऐसा नजारा कि हर कोर्इ देखता रह गया, इन लोगों ने कही ये बड़ी बात

मेरठ। एयर स्ट्राइक को लेकर लोगों में खुशी की लहर है। शहर में मंगलवार से ही लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं पुलवामा हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया भी व्यक्त कर रहे हैं। एयर स्ट्राइक के बाद भी पुलवामा में हुए आतंकी हमले का गुस्सा लोगों के दिलों से कम नहीं हुआ, जिसके चलते जिले के किसानों और युवाओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। किसान नेता मुनेंद्र सिंह पहलवान के साथ प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र के किसानों और युवाओं ने पुलवामा में हुई आतंकी घटना को लेकर रोष जाहिर किया।

यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: महिला पुलिसकर्मियों ने खाए खुशी में लड्डू, युवाआें ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कही ये बड़ी बात

उन्होंने भारत सरकार से शहीद हुए सभी सैनिकों के बदले 48 सौ आतंकियों का सर कलम कर के भारत लाए जाने की मांग की। इसी के साथ कश्मीर से धारा 370 हटाने, शहीद हुए सैनिकों के गांवों को शहीद का नाम देने और कश्मीर में पत्थरबाजों को तत्काल गोली मारे जाने के आदेश दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार चाहे तो देश के किसान और युवा भी बॉर्डर पर सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आतंकियों से निपटने को तैयार हैं।

यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ नेता ने कहा- परंपरा है किसी को छेड़ते नहीं और कोई छेड़े तो...

यह भी पढ़ेंः Pulwama Revenge: पूर्व सैन्य अफसरों ने कहा- अभी रुकना नहीं है...आैर स्ट्राइक करनी होंगी

इस पॉश कालोनी में जले दीपक

शाम होते ही शास्त्रीनगर जैसे पॉश इलाके में पाक के ऊपर भारतीय जाबाजों द्वारा की गई एयर स्ट्राइक की खुशी में चौराहों पर दीपक जलाए गए। इस दौरान पार्षद डा. निधि शर्मा ने सेंट्रल मार्केट में राहगीरों को मिठाइयां बांटी। उन्होंने मोदी के इस प्रयास की सराहना की। जिनके चलते भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया। पूर्व पार्षद विरेन्द्र शर्मा ने कहा कि अभी पूरी तरह से दीपक जलाने का समय नहीं आया है। जब आतंकवादियों के ठिकाने नेस्तानाबूद कर दिए जाएंगे तब पूरे शास्त्रीनगर में देशी घी के दिए जलाए जाएंगे। मंगलवार की शाम को शास्त्री नगर के हर चौराहों पर दीपक जलाए गए।