6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ में फिरोज, साजिद काट रहे थे गाय, पुलिस ने हथियार समेत 3 को किया गिरफ्तार

मेरठ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें गौकशी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। जिसमें गाय काटने वाला हथियार और एक कार मौके से बरामद हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Dinesh Mishra

Nov 28, 2021

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
मेरठ. सरधना पुलिस ने गौकशी करने वाले 03 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सेन्ट्रो कार और गौकशी करने के हथियार बरामद हुए हैं। इन बदमशों के खिलाफ कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज है।

फिरोज, साजिद कर रहे थे बड़ी गौकशी की प्लानिंग
सरधना पुलिस ने गढ़ रोड टोल टैक्स से तीन गौकशों को गिरफ्तार किया है, जबकि पांच गौकश फरार हो गए। गिरफ्तार गौकशों में फिरोज पुत्र अनीस उर्फ गोला व शाहनजर पुत्र वहाबुद्दीन उर्फ मोमिन निवासी ग्राम रुहासा थाना दौराला, साजिद पुत्र रफीक निवासी मेहरमति गणेशपुर थाना सरधना हैं,जबकि फरार गोकशों में रहीस पुत्र हनीफ, आवेश पुत्र अनीश, जुबैर पुत्र जमील निवासी ग्राम रूहासा थाना दौराला, सलमान, अजमल निवासी हर्रा थाना शामिल हैं। फरार गौकशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

गिरफ्तार गौकशों के पास से सेंट्रो कार, गौकशी करने के हथियार बरामद हुए। इन गौकशों के खिलाफ पहले से ही गौकशी के मुकदमे दर्ज हैं। विभिन्न थानों में इन गौकशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। इन बदमाशों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।