23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रग्स माफिया तस्लीम की दो करोड़ की संपत्ति मेरठ पुलिस ने की कुर्क, विदेश संबंधों की हो रही जांच

पश्चिमी उप्र के कुख्यात ड्रग्स माफिया तस्लीम की पुलिस ने आज दो करोड की संपति को कुर्क कर दिया। बता दें कि तस्लीम मेरठ ही नहीं आसपास के जिलों का बड़ा ड्रग माफिया है। पिछले काफी साल से तस्लीम ड्रग्स तस्करी के काम को अंजाम दे रहा था। मेरठ में तस्लीम के ड्रग्स कारोबार को पुलिस ने तहस नहस का दिया। आज बड़ी कार्यवाही करते हुए उसकी दो करोड की संपत्ति को कुर्क कर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 2 Jul 2022, 2:44 PM IST

ड्रग्स माफिया तस्लीम की दो करोड़ की संपत्ति मेरठ पुलिस ने की कुर्क

ड्रग्स माफिया तस्लीम की दो करोड़ की संपत्ति मेरठ पुलिस ने की कुर्क

एक बार फिर पुलिस ने ड्रग्स माफिया तस्लीम पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लिसाड़ीगेट क्षेत्र में दो करोड़ रुपए कीमत की संपत्ति कुर्क कर ली है। इस दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। बता दें कि पहले भी पुलिस ने डेढ़ करोड का आलीशान बंगला भी पुलिस कुर्क कर चुकी है। पुलिस अब तक चार करोड की संपत्ति को कुर्क कर चुकी है। पुलिस पहले भी तस्लीम की करोड़ों की संपत्ति पर सील लगा चुकी है। पुलिस ने बताया कि तस्लीम के पीछें उसकी पत्नी और बेटा उसके ड्रग्स के गोरखधंधे को चला रहे हैं। और सभी वांटेड आरोपी हैंं। विदेश में भी तस्लीम के कनेक्शनों को पुलिस के द्वारा खंगाला जा रहा है।

ड्रग्स माफिया तस्लीम पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। तस्लीम पिछले आठ महीने से जेल में बंद है। पुलिस तस्लीम के अन्य ठिकानों और इस तरह की प्रॉपर्टी को भी ट्रेस कर उनपर कार्रवाई कर रही है। आरोप है कि ड्रग्स बेचकर तस्लीम ने करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की है। इन्हीं रुपयों से लिसाड़ी गेट क्षेत्र में आलीशान कोठी और तीन दुकानें भी बनाई थी। लालकुर्ती थाना पुलिस ने तस्लीम पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़े : लॉ छात्र का हत्यारोपी भाजपा नेता के भतीजे के दो गुर्गे पिस्टल समेत गिरफ्तार

एएसपी कैंट चंद्रकांत मीणा ने बताया कि तस्लीम नशे का कारोबार करता था। उसके खिलाफ कई मामले थाना रेलवे रोड में दर्ज थे। इसकी मेरठ शहर में कई स्थानों पर संपत्ति थी। आज जो संपत्ति कुर्क की गई है। वह मछेरान में की गई है। तस्लीम के खिलाफ चल रही विवेचना थाना लालकुर्ती के अधीन है। उसी के तहत आज कार्यवाही की गई है। अब तक तस्लीम की चार करोड की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग