
मेरठ। नागरिक संशोधन बिल का घमासान भले ही संसद में थम गया हो। लेकिन, इसका अभी देश में जबरदस्त तरीके से विरोध हो रहा है। सहारनपुर के देवबंद में बिल के विरोध में हाइवेे जाम किया गया था। जिसके बाद सहारनपुर में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर मेरठ में भी अलर्ट घोषित किया गया है।
मेरठ एसएसपी अजय साहनी ने जिले के सभी थानेदारों और सीओ केा निर्देश दिए हैं कि वे नमाज के दौरान सड़कों पर गश्त करते रहें। कहीं भी भीड़ एकत्र न होने दें। अगर कहीं कोई नारेबाजी करता दिखता है या फिर सड़क पर गैरकानूनी तरीके से विरोध करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिसके चलते सुबह से ही मेरठ की सड़कों पर ठंड के बीच पुलिस फोर्स सतर्कता के साथ डटा हुआ है।
वहीं मेरठ डीएम अनिल ढींगरा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अगर किसी ने शांति व्यवस्था को भंग करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि जिले में पूरी तरह से शांति है। फिर भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त किया गया है।
Updated on:
13 Dec 2019 05:24 pm
Published on:
13 Dec 2019 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
