2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder In Meerut : अपनी पत्नी का ज्यादा पीछा मत कर अन्यथा अंजाम बुरा होगा’

Murder In Meerut पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक जब परेशान पति के हत्थे नहीं चढ़ा तो उसने फरार युवक के भाई की हत्या कर दी। थाना मुंडाली पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने इस हत्या का खुलासा कर दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 30, 2022

Murder In Meerut : 'पत्नी का ज्यादा पीछा मत कर अन्यथा अंजाम बुरा होगा'

Murder In Meerut : 'पत्नी का ज्यादा पीछा मत कर अन्यथा अंजाम बुरा होगा'

Murder In Meerut गत 20 मार्च केा नगलामल निवासी दूधिया सत्यपाल की क्षेत्र के गाँव भगवानपुर चट्टावन में हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम विशाल और नीरज हैं। गिरफ्तार हत्यारोपियों ने मृतक सत्यपाल उर्फ कलवा की हत्या करने की बात कबूलते हुए अभियुक्त विशाल ने बताया कि दो वर्ष पूर्व मृतक सत्यपाल का भाई सोनू उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया था। जिसकी आर्थिक व कानूनी रुप से सत्यपाल ही मदद कर रहा था। कुछ दिन पूर्व सत्यपाल ने मुझे धमकी दी थी कि पत्नी का ज्यादा पीछा मत कर अन्यथा अन्जाम बुरा होगा।

मृतक सत्यपाल का भाई सोनू मुझे मिल नहीं रहा था। इसलिये सत्यपाल आसान टारगेट था। उसे पता था कि सत्यपाल प्रतिदिन दूध लेने नगलामल से मऊखास होते हुए ग्राम भगवानपुर चटटावन की तरफ जाता है। जहां पर विशाल व नीरज पुत्र राजपाल घात लगाये बैठे थे। मोड पर जैसे ही मृतक सत्यपाल की बाईक धीमी हुई उन्होंने हमला कर दिया। मृतक सत्यपाल के सिर व छाती पर हथौडे से तथा हथौडे के दस्ते से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े : Meerut Police Grand Checking : लूट में करते थे मिर्ची बम का प्रयोग, ग्रैंड चेकिंग में मिर्ची गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

इसके बाद उसके शव को कहीं दूर फेंकने के इरादे से उसी की बाक पर लेकर जाने लगे कुछ आगे चलकर हमे लगा कि बाइक पर शव लेकर जायेगे तो पकड़े जाएंगे इसलिए दोनों ने शव को रास्ते के किनारे डाल दिया। उसके बाद दोनों उसकी बाइक भी अपने साथ लेकर चले गये। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस ने हत्यारोपियों के पास से घटना में लूटी हुई बाइक। हत्या में प्रयुक्त हथौडा। हत्यारों के कपडे खून लगे हुए मृतक का मोबाईल बरामद किया है। आरोपी विशाल के ऊपर थाना मुंडाली में कई मामले दर्ज है।