28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाकियू कार्यकर्ताओं को गाजीपुर जाने से रोका, सपा विधायक अतुल प्रधान हाउस अरेस्ट

Ghazipur Border BKU Mahapanchayat: भाकियू कार्यकर्ताओं को आज दिल्ली गाजीपुर बॉर्डर पर जाने से पहले मेरठ में ही रोक लिया। पुलिस ने सपा विधायक अतुल प्रधान को हाउस अरेस्ट कर लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 28, 2023

ma2807.jpg

Ghazipur Border BKU Mahapanchayat: भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज रविवार को दिल्ली यूपी बॉर्डर गाजीपुर में महिला पहलवानों के समर्थन में महापंचायत की जानी है। मेरठ से भाकियू के कार्यकर्ता काफी संख्या में दिल्ली जा रहे हैं।

ऐसे में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इनमें से कई को घर में नजर बंद किया है।

वहीं सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान को पुलिस ने घर में हाउस अरेस्ट कर दिया। इसके अलावा भाकियू के अन्य नेताओं को भी नजरबंद किया गया है। भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी को परतापुर टोल के पास रोका लिया गया है।

पुलिस ने सिवाया दौराला टोल से भाकियू कार्यकर्ताओं को रोक लिया और उनको दौराला थाने में बैठा दिया है। करीब एक दर्जन से अधिक भाकियू कार्यकर्ता दौराला थाने में हैं। महिला कार्यकर्ता नेहा गॉड को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

भाकियू नेताओं ने शनिवार को दिनभर दिल्ली गाजीपुर बार्डर पर पहुंचने के लिए प्रदर्शन की तैयारी की थी। इसमें खाप चौधरी और कार्यकर्ता महिला पहलवानों के समर्थन में गाजीपुर बॉर्डर की ओर आज सुबह कूच करने के लिए निकले। कार्यकर्ता सुबह 9.30 बजे वाहनों के साथ दिल्ली रोड पर एकत्र हुए तो उनको पुलिस ने वहीं पर बैरिकेटिंग लगाकर रोक लिया।

भाकियू प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली के चारों ओर के बॉर्डर सील किए जाने की जानकारी मिली है। इस वजह से तय किया गया है कि कार्यकर्ता किसान आंदोलन के समय बनाए गए प्वाइंट पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें : एक तरफ PM मोदी करेंगे नए संसद भवन का उद्धाटन तो दूसरी ओर गाजीपुर बार्डर पर गरजेंगे किसान

यहां पहुंचने के बाद आगे का फैसला किया जाएगा। दिल्ली गाजीपुर जा रहे अधिकांश किसान नेताओं को थानों में बैठा लिया गया है।