
दीपावली के लिए रोडवेज ने कसी कमर, मेरठ में 645 बसों के बढ़ेगे शतप्रतिशत फेरे
दीपावली पर यूपी रोडवेज बस से सफर करने वालों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। इसके लिए मेरठ परिवहन निगम परिक्षेत्र से अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसी के साथ जो बसें संचालित हैं उनके फेरे बढ़ाए जाएंगे। अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन 20 अक्टूबर के बाद से शुरू कर दिया जाएगा। मेरठ रोडवेज परिक्षेत्र के भैसाली बस स्टैंड और शोहराब गेट बस स्टैंड से रोडवेज बसों का संचालन दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा के अलावा अन्य स्थानीय रूटों पर किया जाएगा।
मेरठ परिवहन निगम परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि जिन बसों में कमियां हैं या वो वर्कशॉप में हैं उन बसों को समय पर ठीक करने के लिए कहा गया है। अगर कुछ बसों में खामिया है तो उनको भी सही समय पर जांच ठीक से हो सके और रूट पर चलते समय उनमें कोई खराबी न आए। इसके निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बताया कि मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोग दीपावली के मौके पर अपने घर जाते हैं। जिससे काफी संख्या में भीड़ रोडवेज बस स्टैंड पर उमड़ती है।
त्योहार या फिर कुछ विशेष अवसरों पर कभी—कभी रोडवेज बसों की बेहद कमी हो जाती है। लोग समय से त्यौहार पर अपने घर पहुंच सकें और उनको किसी प्रकार की कोई परेशानी भी ना हो। इस हिसाब से यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरठ परिक्षेत्र में 645 बसों का संचालन किया जाता है। जिनमें से 253 बसे अनुबंधित हैं। बाकी सब रोडवेज की अपनी हैं। त्योहारों पर घर जाने वालों की भीड़ अधिक होती है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज बसों के फेरों में अतिरिक्त वृद्धि की जाएगी। अतिरिक्त रोडवेज बसों को लंबे रूटों पर उतारा जाएगा।
Updated on:
09 Oct 2022 12:26 pm
Published on:
09 Oct 2022 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
