
मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय।
मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को नैक ग्रेडिंग में A++ ग्रेड मिला है। इससे चौधरी चरण सिंह विवि देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में शामिल हो गया है। अभी तक सीसीएसयू नैक ग्रेडिंग में बी ग्रेड हुआ था।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में नैक निरीक्षण की रिपोर्ट जारी हुई हैं। नैक अध्यक्ष के इस्तीफा दिए जाने के कारण पिछले मंगलवार को यह रिपोर्ट जारी नहीं हो पाई थी।
बता दें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का छह सदस्यीय नैक पीयर टीम ने दो मार्च से चार मार्च तक निरीक्षण किया था।
इसके बाद सात मार्च को नैक टीम की बैठक हुई थी। जिसके बाद ये रिपोर्ट जारी होनी थी। लेकिन नैक के अध्यक्ष द्वारा पद से इस्तीफा दिए जाने के कारण रिपोर्ट जानी नहीं हो पाई थी।
A++ ग्रेड मिलने से जहां चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्रों का स्तर ऊंचा उठेगा, वहीं दूसरी ओर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का नाम देश की चुनिंदा शिक्षण संस्थानों में शामिल होगा।
Published on:
10 Mar 2023 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
