25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में हाथरस जैसा हादसा, पं. प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, कई घायल

Meerut: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में धक्का-मुक्की से भगदड़ गई। इस कथा को सुनने के लिए करीब 1 लाख लोग पंडाल में पहुंचे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 20 Dec 2024, 2:53 PM IST

Meerut

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाएं और बुजुर्ग घायल हो गए। इस कथा में करीब 1 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे। जल्दबाजी में सभी श्रद्धालु अंदर जा रहे थे। बढ़ती भीड़ को देख बाउंसर्स ने लोगों को रोक-रोककर एंट्री करानी शुरू कर दी। इसी वजह से मौके पर भगदड़ मच गई। यह कथा शताब्दी नगर में चल रही है।

एंट्री को लेकर हुआ झगड़ा

पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने के लिए भीड़ जिस रास्ते से जा रही थी, उसी रास्ते से मुख्य यजमान भी जा रहे थे। इसी बीच एंट्री गेट पर बाउंसर्स से महिलाओं का झगड़ा हो गया और उसने अंदर जाने से रोक दिया। पीछे से भीड़ आगे बढ़ने के लिए धक्का देती रही। इसी बीच 15-20 महिलाएं एक-एक कर गिर गईं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या में गरजे सीएम योगी, बोले-औरंगजेब का खानदान रिक्शा चला रहा

कथा स्थल पर मौजूद 1000 पुलिसकर्मी

-15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चलेगी शिव महापुराण की कथा।

-यहां प्रवचन कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा कर रहे हैं।

-कथा का समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक है।

-यहां 7 पार्किंग बनाई गई है।

-1000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

-एक मिनी अस्पताल, स्वच्छ जल, भोजन और अन्य सुविधाएं हैं।

-कथा पंडाल और आसपास 5 हजार CCTV लगाए गए हैं। ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर भी रखी जा रही है।

मेरठ पुलिस ने क्या कहा?

भगदड़ मामले को लेकर मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "मेरठ में शिव पुराण कथा कार्यक्रम में भगदड़ की सूचना गलत है। कथा सामान्य रूप से चल रही है। यहां शांति व्यवस्था कायम है। यहां समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद है। कोई भी हताहत नहीं हुआ है।"

हाथरस में भगदड़ में हुई थी 123 लोगों की मौत

2 जुलाई 2024 को हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई थी। इस भगदड़ के बाद 123 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर सहित 10 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इन आरोपियों के खिलाफ 3200 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग