
Political stir over Panchayat elections intensifies in bhilwara
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ. भाजपा (BJP) की नई कार्यसमिति की घोषणा के बाद पहली बैठक लखनऊ (Lucknow) में आगामी 15 मार्च से होने जा रही है। बैठक में पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) की रणनीति पर चर्चा होने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा। भाजपा प्रदेश की नई कार्यसमिति में मेरठ के दो नेताओं डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और डाॅ. चरण सिंह लिसाडी को शामिल किया गया है। दोनों ही बैठक की तैयारियों में जुटे हुए हैं। डाॅ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि वह शनिवार की शाम लखनऊ के लिए निकल रहे हैं। बैठक के लिए उन्होंने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
वहीं डाॅ. चरण सिंह लिसाडी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और आगामी 2022 को होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। वैसे भी नई कार्रकारिणी बनने के बाद पहली बैठक है और इसी माह पंचायत चुनाव भी हैं। इसलिए यह बैठक बेहद अहम है। उन्होंने बताया कि बैठक में किसानों के मुद्दे पर भी चिंतन किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, बैठक में जिला व क्षेत्रीय स्तर पर संगठन की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बता दें भाजपा के लिए सत्ता में रहते हुए मौजूदा पंचायत चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बने हुए हैं। कृषि कानूनाें के विरोध के बीच इन चुनाव में ग्रामीण क्षेत्रों में जनाधार बढ़ाना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। वह भी ऐसे समय जबकि कई स्थानों पर भाजपाइयों को गांव में घुसने से रोक दिया गया हो। हालांकि मौजूदा हालातों को देखते हुए माना जा रहा है कि अब पार्टी केवल जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए ही समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी करने पर मंथन करेगी। इस एक दिनी बैठक में संगठनात्मक समीक्षा पर भी चर्चा होगी। बता दें कि इससे पहले प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक मेरठ में गत अगस्त 2018 में आयोजित की गई थी। प्रदेश भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय थे।
Published on:
13 Mar 2021 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
